{"_id":"62c721587df4fb6fc84d18e5","slug":"medical-store-and-medicines-running-without-license-seized-farrukhabad-news-knp706376581","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबादः बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर व दवाएं सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबादः बिना लाइसेंस चल रहा मेडिकल स्टोर व दवाएं सीज
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिना लाइसेंस चल रहे मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षक ने गुरुवार को छापा मारा। उन्होंने मेडिकल स्टोर व एक लाख की दवाएं सीज करने के साथ संदिग्ध तीन दवाओं के नमूने लिए। इनकी प्रयोगशाला लखनऊ में जांच कराई जाएगी।
कायमगंज क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा खास निवासी सचिन कुमार ने गांव में अवैध रूप से मेडिकल स्टोर संचालित होने की शिकायत की। एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति के निर्देश पर औषधि निरीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने कुआंखेड़ा खास स्थित अनीस मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
इस दौरान जनपद शाहजहांपुर के गांव पृथ्वीपुर निवासी अनीस उर्फ इमरान मेडिकल स्टोर पर दवाएं बेचते मिले। लाइसेंस न होने पर औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोर में भंडारित करीब एक लाख रुपये कीमत की 43 प्रकार की दवाएं सीज कर दीं और तीन संदिग्ध एलोपैथिक दवाओं के नमूने लिए। एसडीएम के निर्देश पर मेडिकल स्टोर भी सीज कर दिया गया।