{"_id":"6223a8867f165166160eff28","slug":"maut-wine-jaanch-farrukhabad-news-knp684051758","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने मोनू को दो माह पूर्व दी थी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने मोनू को दो माह पूर्व दी थी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जितेंद्र, मोनू और ओमवीर ने जिस शराब का सेवन किया, उसे कौन लेकर आया, यह अभी पहेली बना हुआ है।
घटना के वक्त प्रकाश में आया था कि मोनू ही दुकान से शराब लेकर आया था, बाद में सेल्समैन ने बयान दिया था कि शराब मोनू नहीं बल्कि गांव का दूसरा युवक ले गया था। इसके बाद अब मोनू के पिता कोतवाल सिंह ने उसी युवक पर आरोप लगाया कि उसने
बेटे मोनू को प्रेम प्रसंग के चलते जान से मारने की धमकी दी थी। लिहाजा पुलिस अब रंजिश के बिंदु पर भी छानबीन कर रही है।
गांव अहिमलापुर निवासी पशु व्यापारी जितेंद्र सिंह, दिव्यांग मोनू सिंह व ठेकेदार ओमवीर सिंह की शराब पीने की मौत होने के मामले को सुलझाने के लिए उनके संबंधों के बारे में भी जानकारी जुटाने में पुलिस व एसओजी जुटी है। उनकी किससे रंजिश थी
और किससे व्यापार को लेकर प्रतिस्पर्धा थी, इन बिंदुओं पर भी पुलिस काम कर रही है।
एसओजी ने मोनू के पिता कोतवाल सिंह से गांव पहुंचकर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सेल्समैन ने एक युवक पर ठेके से शराब ले जाने का आरोप लगाया है। उक्त युवक की दो माह पूर्व एक युवती के साथ अश्लील फोटो वायरल हुई थी। इसे मोनू ने
विज्ञापन
बड़ौदा में रहते हुए फेसबुक पर डाल दिया था। इस पर उक्त युवक ने फोन पर मोनू को फोटो डिलीट न करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मोनू कुछ दिन बाद वापस गांव आया तो उक्त युवक ने मोनू से दोस्ती कर ली थी। अब एसओजी युवती के पिता के साथ ही जितेंद्र के एक भाई से पूछताछ कर रही है। पुलिस पता कर रही है कि मोनू ने फोटो डिलीट की थी या नहीं।
फर्रुखाबाद। जनपद में अंग्रेजी शराब की 57 दुकानों से इंपीरियल ब्लू ब्रांड शराब के कुल 156 नमूने लिए गए हैं। इनकी प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस ब्रांड की शराब बिक्री की अनुमति दी जाएगी।
मोहम्मदाबाद के गांव भरतामऊ शराब ठेके से लेकर इंपीरियल ब्लू ब्रांड की मिलावटी शराब पीने से हुई तीन लोगों की मौत हो गई थी। इसी के बाद आबकारी विभाग ने नमूने भरने का काम शुरू किया। चार दुकानों में ब्रांड की शराब का स्टाक नहीं मिला। शेष 57 दुकानों से बोतल, हाफ व क्वार्टर के कुल 156 नमूने लिए गए। नमूनों की एक्साइज लैब लखनऊ में जांच कराई जाएगी।
घटना के बाद जनपद में कुल 61 दुकानों पर इंपीरियल ब्लू ब्रांड की शराब के स्टॉक का सत्यापन किया गया। फरवरी में ठेकों से 1166 पेटी शराब की बिक्री हुई। मार्च के चार दिन में 139 पेटी शराब बेची गई। चार दुकानों पर स्टॉक निल था, शेष 57 दुकानों पर
493 पेटी शराब का स्टॉक पाया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इंपीरियल ब्लू शराब की बिक्री पर निर्णय लिया जाएगा।