{"_id":"61cf4f06a6e5085bb979cec6","slug":"maut-farrukhabad-news-knp6728102177","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोपड़ी में लगी आग में जलकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोपड़ी में लगी आग में जलकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। अलाव ताप रहे एक वृद्ध की झोपड़ी मेें आग लगने से जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थानाक्षेत्र के गांव नगला हूसा के दिव्यांग नन्हकू (70) अपने खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे। उनके पैर खराब थे, वे ठीक से चल नहीं पाते थे। शुक्रवार शाम वे झोपड़ी पर अलाव ताप रहे थे। तेज लपटों से झोपड़ी में अचानक आग लग गई। पैरों से कमजोर होने की वजह से वे भाग न सके। इधर, आग की लपटें देख ग्रामीण बाल्टी में पानी लेकर पहुंचे। खेतों में पंपिग सेट चलाकर आग पर काबू पाया।
ग्रामीणों ने जलते वृद्ध को बाहर निकला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। बाहर निकलने से पहले ही वृद्ध की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को कब्जे में लिया। नन्हकू के चार पुत्र मनमोहन, मनोज, रामवीर, पिंकू व पत्नी नन्ही देवी का रो-रो कर बुरा हाल हैं।