फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mausa giraftaar

बालक की हत्या में मौसी ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 03 Oct 2020 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
mausa giraftaar
मोहम्मदाबाद। बहन के बेटे की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफनाए जाने के मामले में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ कोतवाली थाने में गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि बिस्तर में बार-बार शौच करने से परेशान होकर उसने साली के बेटे के सिर पर डंडा मार दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। बाद में शव को बोरे में रखकर कब्रिस्तान ले जाकर दफना दिया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के खिमसेपुर गांव निवासी संतोष श्रीवास्तव की कन्नौज के थाना सौरिख क्षेत्र के मलिहापुर गांव निवासी साली राधा अपने पति अजय श्रीवास्तव की हत्या के आरोप में जिला जेल में बंद है। संतोष ने करीब 15 दिन पहले साली के बेटे सुमित (5) बेटी सौम्या को देखभाल के लिए अपने बुला लाया था। सुमित बीमारी के कारण घर में जगह-जगह शौच कर देता था। इसको लेकर संतोष की पत्नी कीर्ति में कहासुनी होती थी। 29 सितंबर को दिन में सुमित ने बिस्तर पर शौच कर दी। इससे गुस्साए संतोष ने उसके सिर पर डंडा मार दिया। इससे सुमित की मौत हो गई। इसके बाद संतोष सुमित के शव को बोरे में रखकर कब्रिस्तान ले गया। वहां गड्डा खोदकर शव को दफना दिया था। गुरुवार को प्रधान के बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्र निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही हत्यारोपी संतोष को पकड़ लिया। कीर्ति ने पति संतोष के खिलाफ बहन राधा के बेटे सुमित की हत्या कर शव को दफनाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर संतोष को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed