फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Matter reduction on Maruti gasoline, sealing machine

मारुति पेट्रोल पंप पर मिली घटतौली, मशीन सील

Fri, 05 May 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Fri, 05 May 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Matter reduction on Maruti gasoline, sealing machine
मोहम्मदाबाद के सकवाई में पेट्रोल पंप की मशीनें चेक करते अधिकारी। - फोटो : amarujala
इटावा-बरेली हाईवे पर गांव सकवाई स्थित मारुति पेट्रोल पंप की एक मशीन में घटतौली मिलने पर सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


निरीक्षण में अधिकारियों को पांच लीटर में 45 मिलीलीटर पेट्रोल कम मिला।


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के आदेश पर अतिरिक्त उप जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक संतोष कुमार वर्मा ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर सकवाई स्थित पेट्रोल पंप पर चेकिंग की। काफी देर तक चली छानबीन के बाद डीजल यूनिट में नाप सही मिली, जबकि पेट्रोल यूनिट (मशीन) में घटतौली पाई गई। इस पर उसे सील करने की कार्रवाई की गई। इंडियन आयल के आगरा रीजन के सेल्स

आफीसर सुधीर जैन ने कहा कि दोपहर में तेज गर्मी व तापमान अधिक होने के कारण पेट्रोल कम निकलने की यह समस्या हुई है। वहीं पेट्रोल पंप संचालक जेपी कनौजिया ने भी अपना पक्ष रखा और कहा कि जानबूझकर कोई घटतौली नहीं की गई।
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अमरेंद्र त्रिवेदी, बांट माप निरीक्षक अजय कुमार दुबे भी शामिल रहे।
इसके बाद गंगा फिलिंग स्टेशन गैसिंहपुर, कारगिल शहीद राकेश फिलिंग स्टेशन पर भी जांच की गई।

यहां घटतौली नहीं पाई गई। तीनों ही पेट्रोल पंपों पर किसी प्रकार की कोई चिप नहीं पाई गई। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह राठौड़ भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed