{"_id":"615f40e78ebc3e05ee784b48","slug":"masons-hanged-themselves-in-domestic-dispute-farrukhabad-news-knp656947048","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में राजमिस्त्री ने फांसी लगा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में राजमिस्त्री ने फांसी लगा की आत्महत्या
विज्ञापन
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। घरेलू कलह से परेशान होकर राजमिस्त्री ने कमरे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर पमारान के मजरा गंगागंज निवासी राजेश कुशवाहा(45) राजमिस्त्री का काम करता था। वह शराब पीने का आदी था। इसको लेकर बुधवार को राजेश से परिजनों की कहासुनी हो गई थी। गुरुवार को मां सुंदरी देवी घर के बाहर गईं थीं। तभी राजेश ने कमरे के कुंडे में रस्सी बांधकर फंदे पर लटक गया। जब सुंदरी देवी घर पहुंचीं तो कमरे में राजेश को फंदे पर लटका देखा। सुंदरी देवी ने कुर्सी के ऊपर खड़े होकर हंसिया से रस्सी काट दी और पुत्र के गले से फंदे को खोलकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक राजेश की मौत हो चुकी थी। मां की चीख पुकार सुनकर पुत्र श्रीकृष्ण, जयवीर, श्यामकुुमार भी मौके पर पहुंच गए।
राजेश की मौत पर परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। भाई जयवीर की सूचना पर एसओ सुनील सिंह परिहार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि राजमिस्त्री शराब पीने का आदी था। इससे पहले भी वह दो बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुका था। गुरुवार को उसकी मां ने राजेश को बचाने का प्रयास किया था।