{"_id":"5d83d25a8ebc3e013662ab98","slug":"mason-died-in-tractor-collision-farrukhabad-news-knp514667133","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद/जहानगंज(फर्रुखाबाद)। पिपरगांव गांव से रतनपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने बिड़हैल गांव में खेत से आ रहे राजमिस्त्री को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर उसमें बैठी सवारियों को पकड़ लिया। मुआवजे को लेकर परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बिड़हैल निवासी 55 वर्षीय लालाराम साहू राजमिस्त्री का काम करते थे। वह गुरुवार देर शाम खेत से अपने घर वापस आ रहे थे। वह जैसे ही संपर्क मार्ग पर पहुंचे तभी पिपरगांव गांव से रतनपुर की ओर जा रहे ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से लाला राम साहू को पीछे से टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने के कारण लालराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों व परिजनों ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और उसमें बैठी तीन सवारियों को भी पकड़ लिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अंगद सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर परिजन तहसीलदार को बुलाने की मांग करने लगे। परिजनों का कहना था कि मुआवजा दिलवाया जाए। इस पर परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। लालाराम अपने पीछे पुत्र उत्तम, पुष्पेंद्र, मनीष कुमार, मनसुख, रामजीत, पुत्री रानी, शिवानी, रोली, पत्नी उषा देवी को छोड़ गया।