फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Married woman missing 19 days ago

19 दिन पहले लापता हुई विवाहिता की गला घोंटकर की गई हत्या

Tue, 25 Feb 2020 06:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
Married woman missing 19 days ago
पोस्टमार्टम हाउस में बैठे ममता के पिता व अन्य परिजन। - फोटो : FARRUKHABAD
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। जनपद शाहजहांपुर की विवाहित युवती 6 फरवरी को अपने मायके कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव से लापता हो गई। उसका शव सोमवार शाम को गुटैटी दक्षिण व समैचीपुर गांव के बीच में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। इस पर मिर्जापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

उसने घटनास्थल शमसाबाद क्षेत्र का बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। देर रात शमसाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इसमें 19 दिन पहले गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पिता ने दामाद पर ही बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना कटरा के गांव भुड़िया चक निवासी सुरेश चंद्र ने अपनी पुत्री ममता (28) की शादी पांच वर्ष पूर्व जनपद हरदोई के थाना पाली के गांव उम्बरपुर निवासी संतोष से की थी। उसके दो वर्ष बेटा शैलेंद्र है। कुछ दिन से ममता अपने मायके में थी। 6 फरवरी को वह घर से कटरा बाजार जाने की बात कह निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे शैलेंद्र को चाचा नरेश कश्यप के घर छोड़ गई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। तमाम खोजबीन पर उसका पता नहीं चलने पर सुरेेश ने 23 फरवरी को कटरा थाने में बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। सोमवार को शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर पुलिस को सूचना मिली कि गांव गुटैटी दक्षिण व समैचीपुर के बीच एक महिला का शव गन्ने के खेत में पड़ा है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो एक हाथ अलग पड़ा था। उस पर ममता व संतोष लिखा था। इसकी सूचना कटरा पुलिस को दी गई। कटरा एसओ दिलीप कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सुरेश चंद्र को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। उन्होंने बेटी ममता के रूप में पहचान की।
मिर्जापुर एसओ ने घटनास्थल शमसाबाद थाना क्षेत्र का बताकर कुछ भी कार्रवाई करने ने इनकार कर दिया। शमसाबद एसओ ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शमसाबाद एसओ झांझनलाल ने बताया कि घटनास्थल मिर्जापुर थाना क्षेत्र का ही है।
पर अधिकारियों के निर्देश पर उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट कटरा थाने भेज दी जाएगी। मंगलवार को डॉ. दीपेंद्र अवस्थी ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें ममता की हत्या 19 दिन पहले गला घोटकर किए जाने की पुष्टि की गई है।
पिता बोले, दामाद मेला दिखाने के बहाने ले गया था ममता को
पोस्टमार्टम हाउस में सुरेश ने बताया कि दामाद संतोष व उसके घरवाले ममता को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। यह लोग बाइक की मांग कर रहे थे। इससे तंग आकर ममता मायके आ गई थी। ममता के लापता होने पर उन्होंने पुलिस को दामाद का मोबाइल नंबर दिया। पुलिस ने वह नंबर सर्विलांस पर लगाया।
जांच में पता चला कि पति ने 6 फरवरी को ममता को काल किया था। पुलिस की जांच जब और आगे बढ़ी तो पता चला कि संतोष ने ढाईघाट मेला दिखाने के बहाने ममता को बुलाया था। पिता ने अपने दामाद पर ही हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है।

ममता के दाहिने हाथ पर उसके पति संतोष व ममता का नाम लिखा था। इसी से उसकी शिनाख्त हुई है। घटना स्थल पर ममता के जूते व सलवार सूट टुकड़ों में मिले हैं। ममता पांच पुत्रियों में तीसरे नंबर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed