फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   marpeet,video,hamla,farrukhabad news

महिलाओं का वीडियो बनाने से रोकने पर बरात पर किया हमला

Tue, 10 May 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
marpeet,video,hamla,farrukhabad news
कायमगंज। बारात में बैंडबाजे की धुन पर डांस कर रहीं महिलाओं का वीडियो बनाने से मना करने पर कुछ युवकों ने बरातियों पर ईंट-पत्थर व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दो बराती घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने घायल एक बराती की तहरीर पर दो नामजद व 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। घटना सोमवार की रात शसमाबाद क्षेत्र के पुल गालिब तिराहे के पास हुई।
विज्ञापन

शसमाबाद थानाक्षेत्र के कलुआपुर सानी गांव निवासी वेदव्रत सिंह के बेटे पप्पू की बरात सोमवार रात पुल गालिब तिराहे से पास स्थित एक गेस्ट हाउस में जा रही थी। तिराहे के पास ही बरात में शामिल महिलाएं बैंडबाजे की धुन पर डांस कर रहीं थीं। उसी दौरान दो-तीन युवक बरात में शामिल होकर डांस करने लगे। उनके कुछ साथी डांस कर रहीं महिलाओं के वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरात में शामिल कुछ लोगों ने वीडियो बनाने का विरोध किया। साथ ही युवकों को बरात से बाहर कर दिया। कुछ देर बाद युवक लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर लेकर वहां पहुंचे और बरातियों पर हमला कर दिया। इससे बरातियों में भगदड़ मच गई।

हमले में कलुआपुर सानी गांव निवासी बराती आनंद व अनमोल उर्फ लालन घायल हो गए। बरात में शामिल लोगों ने हमलावरों में दो को पहचान लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अमन को पकड़ लिया। अमन कलाखेल गांव रहने वाला है। घायल आनंद ने अमन व उसके मौसेरे भाई सिद्दीकी और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed