{"_id":"61239c758ebc3e79e348056a","slug":"marks-raised-without-permission-clashes-with-police-farrukhabad-news-knp647697771","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुमति बिना उठे निशान, पुलिस से हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुमति बिना उठे निशान, पुलिस से हुई नोकझोंक
विज्ञापन
गोगा जाहरवीर माहराज के मेले में निशान उठाकर जाते श्रद्धालु।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमति बिना उठे निशान, पुलिस से नोकझोंक
फर्रुखाबाद। जाहरवीर गोगा महाराज की याद में उठाने के लिए कोतवाली के पास रात में निशान रखने पर पुलिस ने आपत्ति कर दी। इस पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। पुलिस से नोकझोंक होने लगी। फोर्स बुलवाकर कोतवाल ने निशानों को हटवा दिया। प्रशासन की अनुमति बिना समाज के लोगों ने सोमवार सुबह फतेहगढ़ चौराहे से आंबेडकर तिराहे तक निशान उठाए और मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर के पास मेला लगा रहा।
वर्षों पुरानी परंपरा के तहत रक्षाबंधन के दूसरे दिन फतेहगढ़ में जाहरवीर गोगा महाराज की याद में मेला लगता है और निशान उठाए जाते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण को लेकर मेला और निशान उठाने की अनुमति नहीं दी गई थी।
इसके बावजूद छिबरामऊ, याकूतगंज, रजीपुर, मसेनी, बजरिया, हाथीखाना, खटकपुरा, समेत अन्य स्थानों के भक्तों ने रविवार रात फतेहगढ़ कोतवाली के पास पूर्व की भांति पूजा अर्चना के लिए 20 निशानों को रख दिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने इनको हटाने के लिए कहा। श्रद्धालुओं के विरोध करने पर पुलिस से उनकी नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
मामला बिगड़ता देख कोतवाल ने फोर्स बुलवा लिया। इसके बाद निशानों को हटवा दिया गया। भक्त निशानों को लेकर सीएमओ कार्यालय के नजदीक स्थित गुरु गोरखनाथ, गोगा महाराज के मंदिर के पास पहुंचे। वहां भगत मनोहर लाल, सियाराम, नेतराम, गिरीश, भोले, कुलदीप, बुलट भगत, छेदा भगत ने निशान रखकर हवन पूजन किया और प्रसाद चढ़ाया।
सोमवार सुबह फतेहगढ़ चौराहे के पास स्थित पेट्रोल पंप से आंबेडकर तिराहा तक निशानों को उठाकर जयकारे लगाए। कुछ लोगों के बार-बार निशान गिराने से उनको उठाने में दिक्कत हुई।
इस दौरान मंदिर के पास मेला भी लगा, इससे भीड़भाड़ रही। पुलिस बल चौराहा से आंबेडकर तिराहा तक तैनात रहा। मंदिर के पास मेला दोपहर तक लगा रहा। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मेला लगाने और निशान उठाने की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। प्रशासन की ओर से मौखिक तौर पर पूजा अर्चना करने की अनुमति दी गई थी।
निशान उठाकर लगाए जयकारे
गोगा जाहरवीर का जयंती पर्व मनाया गया। नगर के मोहल्ला नई बस्ती, बगिया, चिलांका व गांव लालबाग, अताईपुर आदि ग्रामों से दो दर्जन निशान लेकर भक्त चले। श्रद्धालु इन्हें उत्साह पूर्वक बाजार से होते हुए लोहाई बाजार तक ले गए। यहां सभी निशान इकट्ठा किए गए। भक्त गोगा महाराज के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। दोपहर बाद यह निशान यहां से उठकर चिलौली स्थित बड़ी देवी मंदिर के पास लगे मेले में पहुंचे। मेले में काफी चहल पहल रही। यहां भक्तों ने पूजा अर्चना की।