{"_id":"b64e248fa7a08c2071b753d071024086","slug":"many-lawyers-united-against-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल के खिलाफ कई वकील लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल के खिलाफ कई वकील लामबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में हड़ताल करने को लेकर वकीलों में दो फाड़ हो गए हैं। सदन की बैठक में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा होने के बाद कई वकीलों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। पूर्व अध्यक्ष ने सोमवार से कार्य करने की घोषणा की है। इसके साथ चुनाव कराए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन सभागार में गुरुवार को वकील चन्नू यादव के खिलाफ लिखाई गई रिपोर्ट के विरोध में हड़ताल किए जाने को लेकर सदन की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष विपनेश सक्सेना ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषण की।
विज्ञापन
सदन में हड़ताल की घोषणा होने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह राठौर समेत कई वकीलों ने हड़ताल का विरोध कर दिया। राजकुमार सिंह राठौर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कार्यकाल समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
सदन में वरिष्ठ अधिवक्ताओं को बोलने का मौका नहीं दिया गया। वह हड़ताल के विरोध में हैं। 20 फ रवरी को बार कौंसिल के आह्वान पर हड़ताल है। 21 फरवरी को शनिवार है। शनिवार को हड़ताल पहले से होती आ रही है। इस कारण सोमवार से कई वकील कार्य करेंगे। अगर कोई विरोध करता है तो उसको जवाब दिया जाएगा।
अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने भी हड़ताल का विरोध किया है। पत्रकार वार्ता के दौरान पूर्व अध्यक्ष जवाहर सिंह गंगवार, नरेश सिंह यादव, मनोज कुमार कटियार, राजीव कुमार वाजपेई, कुंवर सिंह यादव, विनय शुक्ला, पवन दुबे समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे।