{"_id":"615c95aa8ebc3e62646708b9","slug":"mandvi-won-the-first-prize-in-100-and-200-meters-race-farrukhabad-news-knp656530141","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 और 200 मीटर दौड़ में मांडवी ने जीता पहला इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 और 200 मीटर दौड़ में मांडवी ने जीता पहला इनाम
विज्ञापन
कबड्डी में दांव-पेंच दिखाती युवतियां। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। बढ़पुर ब्लाक में हुई ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की 100 और 200 मीटर दौड़ में मांडवी ने पहला स्थान हासिल किया। बालक वर्क की 1600 मीटर दौड़ में राजवर्धन शाक्य को पहला इनाम मिला।
बढ़पुर ब्लाक की ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को हथियापुर में मैदान पर हुई। इसका शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य अभय सिंह राणा ने किया। बालक वर्ग 1600 मीटर दौड़ में राजवर्धन ने प्रथम, कौशल कुमार ने द्वितीय और रूपेंद्र राजपूत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में नितिन कुमार ने पहला, गोविंद यादव ने दूसरा और संजय शाक्य ने तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर दौड़ में आर्यन प्रथम, अंकित राजपूत द्वितीय और अमित प्रजापति तृतीय रहे। कबड्डी में टिकुरियन नगला की टीम विजेता और टिलिया अहमदगंज की टीम उपविजेता बनी।
बालिका वर्ग 100 और 200 मीटर दौड़ में मांडवी प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में सुहानी राठौर दूसरे, कुमकुम तीसरा स्थान पर रहीं। 200 मीटर में अनामिका को दूसरा व मुस्कान ने तीसने स्थान मिला। 400 मीटर दौड़ में फारियाखान ने पहला, लती राठौर ने दूसरा और मान्या सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लंबी कूद में अनामिका ने प्रथम, फारिया खान ने द्वितीय और पूनम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। कबड्डी में बुढ़नामऊ की टीम विजेता, टिकुरियन नगला की टीम उपविजेता रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। जीतू कुमार, अनुराग, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।