{"_id":"5902352f4f1c1be959c0cb12","slug":"mandi-secretary-founder-of-liquor-mla-warns","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में मिले मंडी सचिव, विधायक ने चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में मिले मंडी सचिव, विधायक ने चेतावनी दी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव और विधायक नागेंद्र सिंह राठौर को मंडी सचिव नशे की हालत में मिले। इस पर अधिकारियों ने जमकर खरी खोटी सुनाई और कड़ी चेतावनी दी। इसके अलावा नवीन मंडी स्थल में गेहूं खरीद केंद्र का जायजा लिया। इस दौरान कई खामियां मिलीं।
गुरुवार को कल्याण निगम पहुंचे एसडीएम और विधायक को कोई कर्मचारी नहीं मिला। कुछ देर बाद केंद्र प्रभारी सुरेंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। एसडीएम ने कहा कि नदारद केंद्र कर्मचारियों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा। जिला खाद्य विपणन का गेहूं खरीद केंद्र खोलने के लिए जगह मिलने में आ रही समस्या को लेकर एसडीएम ने मंडी सचिव को तत्काल जगह मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक को मंडी सचिव हरगोविंद नशे की हालत में मिले। इस पर विधायक ने नाराजगी जताते हुए उन्हें खरीखोटी सुनाई और अंतिम चेतावनी देते हुए भविष्य में ड्यूटी के दौरान नशे में न रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा अगली बार यदि मंडी सचिव नशे की हालत में मिलते हैं तो इनका मेडिकल कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उधर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कमल ने मंडी में बिजली व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, और दुकाने कम होने का रोना रोया। विधायक ने समस्याओं को जल्द निस्तारित करने का भरोसा दिया।