फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   mandi

व्यापारियों ने मंडी शुल्क खत्म करने को सांसद को दिया ज्ञापन 18-37-19

Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
mandi
फर्रुखाबाद। उप्र उद्योग व्यापार मंडल ने भाजपा सांसद मुकेश राजपूत को पत्र देकर मुख्यमंत्री से मंडी शुल्क समाप्त करने की मांग की है। कहा कि कई पड़ोसी राज्यों में मंडी शुल्क कम है अथवा पूरी तरह से माफ है। ऐसे में प्रदेश का व्यापार सीमावर्ती प्रदेशों को चला जाता है। इसे रोकने के लिए यहां भी मंडी शुल्क पूरी तरह से माफ करना आवश्यक है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण प्रकाश तिवारी उर्फ ददुआ के नेतृत्व में पदाधिकारी आईटीआई चौराहा स्थित भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के आवास पर सोमवार सुबह 11 बजे पहुंचे। सांसद को दिए ज्ञापन में कहा कि मंडी समितियों का खर्च पूरा करने के लिए मंडी में बनी दुकानों का किराया बढ़ाया जाए। मंडी शुल्क दो रुपये प्रति क्विंटल लगाया जाए।
विज्ञापन

मूल्य में प्रति सैकड़ा मंडी शुल्क न लगाएं, तो भ्रष्टाचार नहीं होगा और खर्च भी पूरा हो जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि एक देश एक टैक्स की बात करने वाली भाजपा सरकार ने शहर में ही दो तरह के टैक्स लगा दिए हैं। उन्होंने व्यापारियों और आम किसानों के हित में शीघ्र ही टैक्स खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष संजीव मिश्रा उर्फ बाबी, संयुक्त जिला मंत्री प्रमोद गुप्ता, नगर अध्यक्ष इकलाक खान, लिंजीगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार कनौजिया, नगर महांत्री राकेश सक्सेना, युवा जिलाध्यक्ष विशाल दुबे, आशीष मिश्रा, रवि शुक्ला, सरभ, पीयूष गुप्ता, रजत कौशल, आनंद मिश्रा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed