{"_id":"57570ef54f1c1bb05d9c559d","slug":"manarega-majadoor-na-lagaane-se-jilaadhikaaree-naaraaj","type":"story","status":"publish","title_hn":" मनरेगा मजदूर न लगाने से जिलाधिकारी नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूर न लगाने से जिलाधिकारी नाराज
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
चौपाल के दौरान मौजूद महिलाएं व ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्ण ने मंगलवार को बढ़पुर ब्लाक के लोहिया गांव रेहा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। गांव में बनवाए गए 16 इंदिरा आवासों में से 15 के निर्माण में मनरेगा से मजदूर न लगाए जाने की शिकायत पर डीएम ने पंचायत सचिव को फटकार दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की अनदेखी बरती गई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बढ़पुर ब्लाक के लोहिया गांव रेहा मेें मंगलवार शाम को डीएम और एसपी ने विकास कार्यों की समीक्षा की। गांव में पांच बच्चे कुपोषित मिलने पर जिलाधिकारी ने उनके माता और पिता को बुलाकर लोहिया अस्पताल के एनआरसी केंद्र में भर्ती कराने के लिए कहा। इन बच्चों के उपचार की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी। गांव में दो तालाबों का जीर्णोद्धार मनरेगा योजना के तहत कराया गया। इसकी जानकारी गांव के लोगों ने डीएम को दी। एक ग्रामीण ने पट्टे की जमीन पर अवैध कब्जा की डीएम से शिकायत की।
डीएम ने तहसीलदार आरपी चौधरी को पट्टे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का आदेश दिया। डीएम ने कहा कि अगर गांव में किसी पात्र को विधवा, वृद्धावस्था, विकलांग और समाजवादी पेंशन न मिल रही हो तो उसकी सूची भेजी जाए। इस दौरान सीडीओ एसएन शुक्ल, पीडी डीआर विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।