{"_id":"60f9abf88ebc3e6d1a7fcf91","slug":"man-was-killed-in-road-accident-farrukhabad-news-knp6417977170","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर से घर लौटते वक्त हाईवे पर बघार नाले के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। परिजनों ने लोहिया अस्पताल में युवक की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव लौआ नगला निवासी संजय उर्फ बबलू (35) गुरुवार शाम किसी काम से शहर आया था। रात करीब आठ बजे काम निपटा कर घर लौट रहा था। बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बघार नाला के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। युवक खेती करता था। वह हेलमेट लगाए था।
संजय दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई राजू यादव, पत्नी मालती, मां कंचन देवी समेत परिजनों में कोहराम मच गया। उसके दो बच्चे सनी और सत्यम हैं। परिजनों ने सेंट्रल जेल के पास स्थित एक इंटरलॉकिंग ईंट निर्माता पर हत्या का आरोप लगाया है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजन हंगामा करने लगे। इस बीच अस्पताल में ईंट निर्माता युवक भी पहुंच गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय, आवास विकास चौकी प्रभारी विशेष कुमार ने परिजनों को जांच के बार कार्रवाई का भरोसा दिया।