{"_id":"5f08a9398ebc3e63be76241b","slug":"man-injured-in-farrukhabd-farrukhabad-news-knp570495782","type":"story","status":"publish","title_hn":"गल्ला आढ़ती व पल्लेदार को लहूलुहान कर 90 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गल्ला आढ़ती व पल्लेदार को लहूलुहान कर 90 हजार लूटे
विज्ञापन
सातनपुर मंडी में प्रदर्शन करते आढ़ती। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज में गल्ला आढ़ती व पल्लेदार को लहूलुहान कर गुरुवार रात बदमाशों ने 90 हजार रुपये व दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। गंभीर हालत होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
गांव महमदीपुर निवासी रामब्रज (30) पुत्र राधेश्याम की नगर के मोहल्ला गंगदरवाजा रोड पर गल्ले की आढ़त है। गुरुवार रात वे आढ़त से गांव के पल्लेदार कुंवरपाल (33) के साथ बाइक से घर जा रहे थे। तभी गांव पचरौली के पास घात लगाए बदमाशों ने उनकी बाइक में डंडा मार गिरा दिया। इसके बाद डंडों से हमला कर दोनों को लहूलुहान कर दिया।
हमलावर रामब्रज के थैले में रखे 90 हजार रुपये व दो मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर आढ़ती के चचेरे भाई ग्राम प्रधान वीरेंद्र सिंह व अन्य लोग पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
गल्ला आढ़ती ने बताया कि हमला करने वाले पांच से छह बदमाश थे। चचेरे भाई शरद वर्मा ने कोतवाली में लूट की तहरीर दी। कुआं खेड़ा चौकी प्रभारी अंकुश राघव ने बताया घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।