{"_id":"5f3a8b4f8ebc3e3ce7275618","slug":"man-injured-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp577191567","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंची से हमला कर दबंग ने युवक को किया घायल, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंची से हमला कर दबंग ने युवक को किया घायल, तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद दुकान से अंडे खरीदने गए युवक पर दबंग ने कैंची से हमला कर दिया। इससे युवक के गर्दन और कंधे पर गंभीर चोट आ गई। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज करने का अश्वासन दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर के मजरा रामदत्त नगर निवासी जितेंद्र पाल रविवार को शराब की दुकान के पास चीनू श्रीवास्तव की दुकान से अंडे खरीदने गया था। वहां मौजूद एक दबंग गालीगलौज करने लगा। जितेंद्र ने गाली गलौज का विरोध किया तो दबंग ने जितेंद्र की गर्दन और कंधे पर कैंची से हमला कर दिया।
पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दबंग वहां से भाग निकला। पुलिस ने घायल जितेंद्र पाल का सीएचसी पर मेडिकल कराया। जितेंद्र पाल ने दबंग के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राकेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।