फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   man had broken statue of Shiva and Nandi

युवक ने शिवलिंग व नंदी की प्रतिमा खंडित कीं

Fri, 22 Jan 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 22 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। घर में पत्नी से झगड़े के बाद  मंदिर में  युवक ने शिवलिंग व
विज्ञापन
नंदी की प्रतिमा खंडित कर दी। मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी पर मोहल्ले के लोग पहुंच गए। भीड़ देखकर युवक फरार हो गया। शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा खंडित करने पर युवक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।  

शहर के मोहल्ला बजरिया जाफर खां निवासी सुरेश राजपूत गुरुवार की रात  पत्नी से विवाद हो गया। झगड़े के बाद नाराज सुरेश घर से बाहर निकल आया। इसके बाद वह  मोहल्ले के  शिव मंदिर में पहुंचा। सुरेश मंदिर में शिवलिंग और नंदी की प्रतिमा को ईंट से तोड़ने लगा। इससे मूर्तियां खंडित हो गईं।

शोर सुनक र मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पकड़े जाने के डर से युवक फरार हो गया। मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी हिंदू जागरण मंच के नेता राघवदत्त मिश्र को दी। वह अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। मंदिर में देखने के बाद इन्हाेंने पुलिस को जानकारी दी गई।

कोतवाल रूम सिंह यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फोर्स ने आरोपी की तलाश में छापामारी की। पुलिस सुरेश के घर पर भी पहुंची। यहां उसकी पत्नी ने बताया कि शराब के नशे में होने से पति से झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह घर से बाहर निकल गए। मोहल्ले के ही अनिल यादव ने सुरेश राजपूत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed