{"_id":"6128e97c8ebc3e79fc75d9e8","slug":"man-dies-after-being-hit-by-train-farrukhabad-news-knp64848118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
महरूपुर राबी गांव के पास रोती बिलखती सलमान की मां व परिजन।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कमालगंज। महरूपुर राबी गांव के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय कासगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद करीब 10 मिनट ट्रेन खड़ी रही।
गांव शेखपुर निवासी सलमान (27) अपनी मां व छह वर्षीय पुत्र रेहान के साथ रजीपुर कस्बे में किराए के मकान में रहता था। सलमान तांगा चलाता था। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे सलमान महरूपुर राबी गांव जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी कानपुर से कासगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से सलमान की मौत हो गई।
इसी समय सीएचसी से दवा लेकर जा रही राजेपुर सरायमेदा गांव निवासी शबाना भाई का शव देख बिलखने लगी। सूचना मिलते ही सलमान की मां व पुत्र भी मौके पर पहुंच गया। जानकारी पर कस्बा प्रभारी दरोगा जितेंद्र सिंह पटेल ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शबाना ने घटना के संबंध में पुलिस को लिखित सूचना दी।
विज्ञापन
बेटे के सिर से उठ गया मां-बाप का साया
सलमान की बहन शबाना ने बताया कि भाभी नगमा की चार माह पूर्व मौत हो गई थी। तबसे उनका बेटा रेहान उदास रहता है। सलमान की मौत के बाद अब रेहान के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया है।