{"_id":"5f09b8938ebc3e636b75c4d6","slug":"man-died-in-accident-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp5705551121","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल साथी को देख घर जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल साथी को देख घर जा रहे युवक की पिकअप की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम
विज्ञापन
कमालगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती दोस्त को देखकर शुक्रवार रात गांव वापस जा रहे युवक की बाइक पिकअप से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के गांव बझेरा मलिकपट्टी निवासी पंकज (21) पुत्र सूरजपाल शुक्रवार रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में घायल दशरथ पुत्र फूल सिंह को देखने गया था। रात 10 बजे पंकज सीएचसी से घर जाने के लिए निकला। रास्ते में कस्बे के निकट महरूपुर राबी गांव के पास किसी वाहन ने पंकज की बाइक में टक्कर मार दी।
इससे पंकज बाइक सहित बिजली के पोल से टकरा गया। कुछ देर बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से आ रहे गांव के लोगों ने पंकज को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। घायल पंकज को लेकर ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। डॉ. ने पंकज को मृत घोषित कर दिया। पंकज के एक बहन अर्चना व छोटा भाई संदीप है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि दशरथ नारायणपुर गढ़िया कोल्ड में पल्लेदारी कर बाइक से वापस जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी थी। पंकज उसी को देख वापस जा रहा था। पंकज हेलमेट नहीं पहने था। शनिवार सुबह सीएचसी पहुंचे पंकज के परिजन रोते बिलखते रहे। कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह ने पहुंचकर शव पोस्टमार्टम को भेजा।