फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Main markets closed, Tempo and e-rickshaws running

मुख्य बाजार में दुकानें रहीं बंद, सड़कों पर दौड़ते रहे टेंपो व ई-रिक्शा

Sat, 25 Jul 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Main markets closed, Tempo and e-rickshaws running
लॉकडाउन के बाद भी शहर के घुमना पर रिक्शों से जाते लोग व लगी ठेली। - फोटो : FARRUKHABAD
मुख्य बाजार बंद, दौड़ते रहे टेंपो व ई-रिक्शा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तेजी से बढ़ते संक्रमण पर कुछ अंकुश लगाने को लेकर शासन के आदेश के क्रम में दूसरे वीक एंड लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को मुख्य बाजार बंद रहे। हालांकि सड़कों पर ई-रिक्शा, टेंपो दिन भर चलते रहे। साथ ही फल व सब्जी की ठेलियां भी नजर आईं। शाम साढ़े पांच बजे बढ़पुर, लालगेट, घुमना पर चेकिंग की खानापूरी की गई।
लॉकडाउन के बाद भी शनिवार सुबह से ही लोग घरों से रोज की तरह निकले। ये बात अलग है कि मुख्य बाजार में दुकानें बंद रहीं। गली-मोहल्लों में कुछेक लोगों ने दुकानें खोलीं। इस दौरान ग्राहकों की भीड़ रही। शहर के तहसील तिराहा, तिकोना, चौक, घुमना, लालगेट, आवास विकास चौराहा, भोलेपुर, फतेहगढ़ चौराहे पर सुरक्षा बल की तैनाती तो रही, मगर कहीं भी सड़क पर आवाजाही करने वालों को रोकाटोका नहीं गया। इससे बिना काम के भी लोग सड़कों पर घूमते दिखे।
विज्ञापन

सड़कों पर सवारियों आदि को लेकर ई-रिक्शा, टेंपो भी सामान्य दिनों से दौड़ते दिखे। इनको भी पुलिस ने नहीं रोका। शाम साढ़े पांच बजे के करीब चंद बाइक सवारों को रोककर चेकिंग के नाम पर खानापूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कायमगंज में नगर के बाजार व चौराहे पर सन्नाटा रहा। सुबह दूध व दिन में सब्जी की दुकानें, मेडिकल स्टोर खुले रहे। अन्य दुकानों के शटर डाउन दिखाई पड़े। बीच-बीच में पुलिस गश्त कर लोगों को बाहर न निकलने की हिदायत भी देती रही। अधिकांश लोग अपने घरों पर ही रहे। बजरिया मार्केट, श्यामागेट, रेलवे रोड, पुल गालिब तिराहे पर सन्नाटा नजर आया। बीच बीच पुलिस ने बाजार में गश्त किया। जो लोग बेवजह घूमते मिले उन्हें डांट फटकार कर घर भेज दिया।
बिजली कार्यालय खोलकर कर्मचारियों से कराया गया काम
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री के सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन के आदेश को अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं। विद्युत वितरण निगम के शहरी खंड कार्यालय शनिवार को लॉकडाउन में भी खुला रहा और कर्मचारियों को बुलाकर काम कराया गया। अधीक्षण अभियंता राकेश वर्मा ने शनिवार व रविवार को भी कार्यालय खोलने के आदेश दिए हैं। इससे शनिवार को कार्यालय खुला रहा और कर्मचारियों ने काम किया।

रविवार को भी कार्यालय खोला जाएगा। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रबंध निदेशक के निर्देश पर पीडी दिवस के तौर पर शनिवार व रविवार को काम करने के आदेश जारी किए हैं। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंस भी विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक करेंगी। इससे काम पर कर्मचारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed