{"_id":"61423afc8ebc3eca726e4eba","slug":"mahila-mout-farrukhabad-news-knp652416666","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली महिला, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। घर के बाहर पेड़ पर फांसी के फंदे पर महिला लटकी मिली। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव कुड़रीखेड़ा निवासी रावेंद्र कुशवाहा की पत्नी नन्हीं देवी(45) बुधवार सुबह घर के पास शिव मंदिर की ट्रस्ट की जमीन पर खड़े नीम के पेड़ पर साड़ी के फंदे से फांसी पर लटकी मिली। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। रावेंद्र कुशवाहा ने कन्नौज के थाना तिर्वा गांव के नारायपुर निवासी अपने साले जयपाल को घटना की जानकारी दी। बहन की मौत पर जयपाल परिजनों संग आया। जहां मायके वालों की मौजूदगी में शव को फंदे से उतार कर पंचायत बैठाई गई।
जिसमें दोनों पक्षों में बात नहीं बनी। जयपाल ने पुलिस को बहन नन्हीं देवी की हत्या करने की सूचना दी। जानकारी पर कोतवाल जयप्रकाश पाल फोर्स के साथ पहुंचे। भाई जयपाल ने बताया कि 20 साल पहले बहन की शादी की थी। दो माह से बहन नन्हीं देवी व भांजी मुस्कान मायके में रह रहीं थीं। सोमवार को बहन मायके से ससुराल गई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। पुत्री मुस्कान ने भी मां को फांसी पर लटका कर मार डालने का आरोप लगाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि महिला के शव को फांसी के फंदे से परिजनों ने उतार लिया था। महिला के मायके वाले ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।