फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Mahavir College and GGIC won Kabaddi

Farrukhabad News: महावीर कॉलेज व जीजीआईसी ने जीती कबड्डी

Thu, 11 Sep 2025 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 11 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mahavir College and GGIC won Kabaddi
फोटो-07, शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स
फर्रुखाबाद। शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा में जिला स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग में महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) फतेहगढ़ की टीम ने जीत दर्ज की। विजेताओं को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया।
बुधवार को आयोजित अंडर-14, 17 व अंडर-19 आयु वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में 51 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महिला आयोग की पूर्व सदस्य अर्चना राठौर व प्रबंधक पीयूष राठौर ने किया। अंडर-17 बालक वर्ग में चौधरी गजराज सिंह इंटर कॉलेज टिलियां विजेता व एवी इंटर कॉलेज शमसाबाद की टीम उप विजेता रही।
विज्ञापन

अंडर-14 में चौधरी गजराज सिंह इंटर कॉलेज टिलियां ने जीत दर्ज की। शक्ति सैनिक इंटर कॉलेज मौधा उप विजेता रहा। अंडर-17 बालिका वर्ग में दयानंद इंटर कॉलेज की टीम ने विजय हासिल की। महावीर इंटर कॉलेज नगला खैरबंद उप विजेता बना। अंडर-19 में महावीर इंटर कॉलेज व महादेवी वर्मा की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में अनुराग पटेल, सुब्रत शाक्य, देवेंद्र कुमार, राहुल यादव, सुनील कुमार, केशव गंगवार व तुषार चौधरी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) के जिलाध्यक्ष प्रवेश शाक्य, अभिषेक अवस्थी, चंदन कुमार व गजेंद्र सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed