{"_id":"60a7f82f8ebc3e6dc158b06a","slug":"maarpeet-farrukhabad-news-knp6296881157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव की रंजिश में प्रधान के घर पर फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव की रंजिश में प्रधान के घर पर फायरिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान के भाई व साथियों ने प्रधान के दरवाजे पर गाली गलौज कर फायरिंग कर दहशत फैला दी। प्रधान के नलकूप पर होने की जानकारी पर वहां जाकर भी हंगामा किया। प्रधान ने 18 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर जांच की।
थानाक्षेत्र के गांव सहसा जगदीशपुर निवासी प्रधान नरेंद्र सिंह गुरुवार को रात नौ बजे अपने खेत में लगे नलकूप पर गए थे। चुनाव की रंजिश में पूर्व प्रधान का भाई अपने साथियों के साथ प्रधान के दरवाजे पर पहुंचा। इन लोगों ने प्रधान के दरवाजे पर गाली गलौज कर फायरिंग कर दी। प्रधान के नलकूप पर होने की जानकारी पर यह लोग खेत पर पहुंच गए। प्रधान ने नलकूप के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पूर्व प्रधान के भाई व उसके साथियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास कर गाली गलौज किया लेकिन प्रधान ने दरवाजा नहीं खोला।
प्रधान की सूचना पर कार्यवाहक एसओ विनोद यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। एसओ विनोद कुमार ने बताया कि चुनाव की रंजिश में गाली गलौज हुआ है। फायरिंग की बात मौके पर सही नहीं पाई गई।