{"_id":"5eee50338ebc3e42fe2765e2","slug":"maarpeet-farrukhabad-news-knp566666465","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 12 घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। गांव नगला जोध में रास्ते के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इससे एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने को जवाबी तहरीर दी है।
गांव नगला जोध निवासी रामेश्वर दयाल व मदनलाल के बीच रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। शनिवार शाम को दोनों पक्षों में कहासुनी होने के बाद मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्ष के लोग घरों से लाठी-डंडे लेकर निकल आए और मारपीट करने लगे। मामला तूल पकड़ने पर पथराव भी शुरू हो गया।
इसमें रामश्वर दायल, उनकी पत्नी राममूर्ति, पुत्र कमलेश, पुत्री मोनी, मोनू, प्रताप, रामसेवक घायल हो गए। दूसरे पक्ष से मदनलाल, इनका पुत्र अनिल कुमार, पुत्रवधू मालती व सुधीर घायल हो गए। थाने पहुंच कर रामेश्वर दयाल व मदनलाल ने जवाबी तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।