{"_id":"6af4b284db5d0a82560f487a","slug":"luggage-tossed-through-windows-amidst-the-jostling-and-shoving-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-112458-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बसें पड़ीं कम, धक्का-मुक्की के बीच खिड़की से फेंका सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बसें पड़ीं कम, धक्का-मुक्की के बीच खिड़की से फेंका सामान
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भाई दूज पर बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर बहनों की बेशुमार भीड़ रही। बसों और ट्रेनों में चढ़ने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बस अड्डे पर दो-दो घंटे इंतजार के बाद बस आई, तो सीट पाने के लिए खिड़कियों से सामान फेंका गया। कई यात्रियों का जनरथ में कराया आरक्षण भी काम न आया।
बुधवार सुबह से ही यात्रियों में खासकर महिलाओं की भीड़ रही। एटा, आगरा, हरदोई, कानपुर, शाहजहांपुर, इटावा जाने के लिए बसें कम पड़ गईं। हालात ऐसे रहे कि एक बस आने पर दो-दो बसों जितने यात्री दौड़ पड़ते। पांचाल घाट, कादरीगेट, सेंट्रल जेल, आईटीआई चौराहा, जसमई चौराहा पर लगे जाम में रोडवेज बसें भी फंसी रहीं। जाम से निकलकर जब बस पहुंची तो यात्री खिड़कियों से सामान फेंककर सीट पर काबिज होते दिखे।
बस अड्डा पर पुलिस के भी खासे प्रबंध रहे। रेलवे स्टेशन पर कानपुर और कासगंज की ओर जाने वाली ट्रेन आई तो खिड़कियों से अंदर जाने में धक्का-मुक्की करनी पड़ी। आरपीएफ और जीआरपी यात्रियों को आसानी से चढ़ने की हिदायत देती रही।
विज्ञापन
कानपुर से बरेली जाने वाली जनरथ के इंतजार में खड़े राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने सीट पहले ही आरक्षित करवा दी थी। दो घंटे बाद भी बस नहीं आई। बरेली के लिए साधारण बस भी नहीं मिल रही है। एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि डिपो की सभी बसें रूट पर भेजी गई थीं। कई स्थानों पर जाम लगने से बड़ी संख्या में बसें भी फंस गईं। इसीलिए बस अड्डे पर यात्रियों को दिक्कतें हुईं।