फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loot spare parts recovered

लूट के स्पेयर पार्ट्स बरामद

Fri, 23 Oct 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 23 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
Loot spare parts recovered

कायमगंज। लूटी गई डीसीएम के स्पेयर पार्ट्स शुक्रवार को बंबा किनारे बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि डीसीएम के शमसाबाद में लावारिस हालत में बरामद होने के बाद लुटेरे पकड़े जाने के भय से गत्ते बंबे के पास फेंक गए। माल बरामद होने पर पुलिस ने डीसीएम चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस घटना को अमानत में खयानत का मामला मान रही है।

विज्ञापन


हरियाणा प्रांत के जिला मेवात के गांव बढेढ़ निवासी साजिद ने  मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी थी। साजिद के मुताबिक वह फरीदाबाद से स्पेयर पार्ट्स लाद कर बाराबंकी जा रहा था। सुबह 4 बजे रूटौल गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने डीसीएम लूटकर उसे व परिचालक यूसुफ को कुरावली थाना क्षेत्र में फेेंक दिया था। बुधवार रात लूटी गई डीसीएम लावारिस हालत में शमसाबाद थानाक्षेत्र के गांव रजलामई के पास मिली थी। इसमें से माल गायब था। केबिन में चालक, परिचालक के  पर्स रखे मिले थे।
विज्ञापन


डीसीएम मिलने के बाद पुलिस का माथा ठनका था। पुलिस माल के आस पास होने के कयास लगाकर तलाश कर रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते लुटेरों ने गुरुवार देर रात क्षेत्र के गांव ममापुर जाने वाले मार्ग पर पढ़ने वाले बंबा के पास स्पेयर पार्ट्स से भरे 105  गत्ते फेंक दिए। सुबह ग्रामीणों ने गत्ते पड़े देख पुलिस को सूचना दी। इस पर कोतवाल रूम सिंह यादव मौके पर पहुंचे। यह गत्तों को गाड़ी में भरवाकर थाने ले आए। पुलिस ने माल बरामद होने के बाद चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल ने बताया कि घटना को अमानत में खयानत करने के उद्देश्य से अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर छुपाए गए माल को इस तरह से फेंका गया है। उन्होंने बाकी का माल भी जल्द मिलने के आसार जताए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed