{"_id":"6b388b7c7423b3b28eade326f794ecd6","slug":"loot-hindi-news-120","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर दवा व्यापारी को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे के बल पर दवा व्यापारी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहर कोतवाली अंतर्गत बाइक सवार लुटेरों ने सोमवार की रात दवा व्यापारी से तमंचे के बल पर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर स्वाट ने जांच पड़ताल की। दुकान के कर्मचारियों को पुलिस पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई।
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला रस्तोगियान निवासी संदीप रस्तोगी उर्फ मुन्ना की मोहल्ला सुनहरी मस्जिद के पास आरएस एजेंसी के नाम से दवा की थोक दुकान है। रात करीब 11.15 बजे संदीप दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। मोहल्ला गढ़ी जदीद में चंदन घोड़े वाले के मकान के पास पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने इनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक पर बीच में बैठे युवक ने तमंचा निकाल कर संदीप के लगा दिया। बाइक के पीछे बैठे युवक ने संदीप से नोटों भरा थैला छीन लिया। लुटेरों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
लुटेरों के फरार होने के बाद संदीप ने शोर मचाया। इस पर आसपास के लोग घरों से बाहर निकाल आए। सूचना पर कोतवाल शिवमोहन सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। संदीप की तहरीर पर पुलिस ने तीन लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह स्वाट प्रभारी ब्रजेश यादव ने टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने संदीप की दुकान के आधा दर्जन से अधिक कर्मचारियों को कोतवाली बुला कर पूछताछ की। संदीप ने बताया कि बाइक चलाने वाला युवक कपड़े से मुंह ढके था। उसने सफेद शर्ट पहन रखी थी। बाइक पर बीच में बैठे युवक ने तमंचा लगा दिया था। तीसरे युवक ने थैला लूट लिया। थैला में 1.50 लाख रुपये, दुकान की चाबियां और जरूरी कागजात थे।
व्यापारी के कर्मचारी से पहले भी हो चुकी लूट
फर्रुखाबाद। संदीप का कर्मचारी जयदीक्षित निवासी बजरिया और कांशीराम कालोनी निवासी बाबू 17 अगस्त 2014 को कमालगंज में दवा की दुकानों से पेमेंट लेकर बाइक से लौट रहे थे। फतेहगढ़ कोतवाली इलाके में मेहर बाबा मंदिर के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचा लगा कर इनसे नोटों भरा थैला लूट लिया था। इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा कर जय दीक्षित समेत तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर नगदी बरामद कर ली थी।