फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   loot

तमंचा अड़ाकर दुकानदार से नगदी व मोबाइल लूटा

Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
loot
नवाबगंज। दावत खाकर जा रहे दुकानदार को बाइक सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर रोक लिया और तमंचा अड़ाकर उससे नगदी व मोबाइल लूट लिया। इस दौरान पीछे से आए साइकिल सवार के भी रुपये छीन कर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी मोबाइल दुकानदार रत्नेश शर्मा शुक्रवार को दिन में फर्रुखाबाद के मोहल्ला नुनहाई निवासी बहनोई राजीव शर्मा के यहां दावत खाने गए थे। वहां से वह रात करीब पौने नौ बजे बाइक से वापस घर जा रहे थे। गांव बघौना के पास पीछे से एक बाइक सवार तीन बदमाश पहुंचे और ओवर टेककर रत्नेश को तमंचा दिखाकर रोक लिया। बाइक से उतरते ही बदमाशों ने रत्नेश के तमंचा अड़ा दिया। इसके बाद रत्नेश से चार हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। इस बीच एक साइकिल सवार पीछे से आ गया।
विज्ञापन

उसे भी बदमाशों ने रोक लिया और उससे 640 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश भाग गए। रत्नेश ने थाने पहुंच कर मामले की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। पर बदमाशों का कुछ पता नहीं चला। साइकिल सवार थाने नहीं पहुंचा। एसओ सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed