फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia Hospital stays all day after fire in farrukhabad

बवाल के बाद पूरे दिन ठप रहा लोहिया अस्पताल

Wed, 29 Aug 2018 12:23 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Wed, 29 Aug 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Lohia Hospital stays all day after fire in farrukhabad
धरने पर बैठे लोहिया अस्पताल के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
लोहिया अस्पताल में सोमवार रात प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने बवाल से आक्रोशित कर्मियों ने मंगलवार को महिला अस्पताल की इमरजेंसी सहित सारी सुविधाएं मंगलवार को ठप कर दीं। मरीज भटकते रहे। तीमारदार अपने-अपने मरीज लेकर चले गए। पुरुष अस्पताल में भी इमरजेंसी तो चलती रही, लेकिन ओपीडी यहां भी बंद रही। कर्मचारियों ने करीब 12 बजे आए सीएमओ की बात भी नहीं मानी।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल में सोमवार देर रात शहर के असगर रोड घेर शामू मोहल्ला निवासी शमशाद की पत्नी सबा की मौत हो गई थी। सबा को सुबह आपरेशन से बच्ची पैदा हुई थी। रात को तबीयत बिगड़ने के बाद सबा की मौत हो गई। तब परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा किया और तोड़फोड़ करते हुए डॉक्टर व कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। डॉक्टरों ने किसी तरह खुद को बचाया, लेकिन स्टाफ नर्स किरन घायल हो गई। बवाल की सूचना मिलते ही सीएमओ, सीएमएस महिला अस्पताल पहुंच गए। कोतवाली पुलिस भी आ गई। सबने महिला के परिजनों को समझाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. कैलाश ने रात में ही पुलिस को मारपीट की तहरीर दे दी थी। बाद में महिला अस्पताल की डॉ. सपना यादव ने भी पुलिस को पत्र देकर मेडिकल परीक्षण करवाने की मांग की। उन्होंने लूट मारपीट आदि की धाराओं में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। इसके बावजूद अस्पताल के कर्मचारियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। मंगलवार को समस्त स्टाफ ने काम ठप कर दिया। ओपीडी में सुबह करीब साढ़े 9 बजे तक पर्चे जरूर बने लेकिन मरीजों को देखा नहीं गया। इससे मरीज परेशान रहे। पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी चलने से मरीजों को थोड़ी राहत रही। यहां के सीएमएस राजेश तिवारी ने कहा कि बुधवार को काम सुचारु रूप से चलेगा। महिला अस्पताल में भी देर शाम इमरजेंसी में काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बहाल होंगी चिकित्सा सेवाएं
सीएमओ डा. अरुण कुमार ने बताया कि डीएम के साथ वार्ता हो गई है। सभी की शिकायतें सुनी गईं। स्थिति कंट्रोल में है। बुधवार को लोहिया अस्पताल में सामान्य स्थिति में काम होगा। ओपीडी भी चलेगी। महिला अस्पताल में इमरजेंसी चालू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed