फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lohia hospital dispute with doctor, commotion

लोहिया अस्पताल में डाक्टर से विवाद, हंगामा

Mon, 28 May 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 28 May 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lohia hospital dispute with doctor, commotion
. SDM Sadar Ajit Kumar talks about incident from CMS - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डा. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल में डाक्टर पर तमंचे से फायरिंग की घटना को दो दिन भी नहीं हुए कि सोमवार को ऐसा ही एक वाकया और हो गया। मां को पहले दिखाने को लेकर युवक का सर्जन से विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान ही डाक्टर और युवक में गुत्थमगुत्था हो गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। एसडीएम सदर और कोतवाल ने मामले की जानकारी ली। युवक ने दो डाक्टर और सीएमएस पर मारपीट व कैमरा और मोबाइल लूटने का आरोप लगा तहरीर दी है। वहीं डाक्टर ने युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। डीएम मोनिका रानी ने सात एडीएम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम ने डाक्टर और युवक के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

डा. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को सर्जन डॉक्टर गौरव मिश्रा और उनकी पत्नी डॉक्टर स्वास्ति बाजपेई मरीजों को देख रही थी। सुबह करीब 10.30 बजे फतेहगढ़ कोतवाली के बेवर रोड निवासी  दिलीप कटियार उर्फ बंटी मां शकुंतला देवी को दवा दिलाने अस्पताल आया। वह मां का पर्चा लेकर सर्जन डा. गौरव के पास गया। भीड़ अधिक होने के कारण लाइन में खड़े मरीजों को मरीजों को हटा कर बंटी डाक्टर के कक्ष में घुस गए। बंटी ने डाक्टर से मां को पहले देखने के लिए कहा। डाक्टर ने अन्य मरीजों का हवाला देकर लाइन से आने को कहा। इसेे लेकर बंटी और डाक्टर में विवाद होने लगा। डा. गौरव बगल के कमरे में बैठे डा. राजेश तिवारी के पास गए। पीछे से बंटी भी जा पहुंचा। यहां पर फिर से नोकझोंक होने लगी। नोकझोंक के दौरान डा. गौरव और बंटी में मारपीट होने लगी। अस्पताल का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। उधर, मारपीट की सूचना पर युवक के अन्य साथी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

बंटी व उसके साथी जिलाधिकारी मोनिका रानी से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के निर्देश पर एसडीएम अजीत कुमार व शहर कोतवाल संजीव राठौर पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बंटी और उनके साथियों ने डाक्टर पर मारपीट व गालीगलौज का आरोप लगा जांच की मांग की। डीएम ने अपर जिलाधिकारी न्यायिक भानु प्रताप की अध्यक्षता में सीएमओ, एसडीएम सदर, फतेहगढ़ कोतवाल समेत सात सदस्यों की टीम बनाई। टीम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए। बंटी ने फतेहगढ़ कोतवाली में डा. गौरव मिश्रा, डा. राजेश तिवारी और सीएमएस बीबी पुष्कर के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में मारपीट करने, कमरे में बंद करने और कैमरा व मोबाइल लूटने का आरोप लगाया है। उधर, डाक्टर ने बंटी व अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व मारपीट का आरोप लगा शहर कोतवाली में तहरीर दी है। डाक्टर गौरव ने लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। वहीं बंटी का लिंजीगंज स्थित सीएचसी में मेडिकल कराया गया। घटना के दौरान अस्पताल में लगाए गए सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आए। डा. गौरव मिश्रा व डॉक्टर राजेश तिवारी ने  मारपीट के आरोपों को फर्जी बताया। उन्होंने कहा युवक ने उनके साथ अभद्रता की थी। सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर ने बताया कि मारपीट हो जाने के बाद ही जानकारी हुई। जब वह पहुंचे तो मामला शांत हो चुका था। दिलीप कटियार उर्फ बंटी एक लोकल न्यूज चैनल का पत्रकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
फर्रुखाबाद। लोहिया अस्पताल में कुछ दिन पहले आपातकालीन ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अभिषेक चतुर्वेदी के ऊपर महेंद्र कटियार उर्फ तोता ने जानलेवा हमला कर दिया था। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को गिरफ्तार कर चालान कर चुकी है। अभी एक हफ्ता नहीं बीता कि डॉक्टर गौरव मिश्रा के साथ मारपीट की घटना हो गई। इस घटना को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश है।


 
डॉक्टर गौरव मिश्रा के साथ इससे पहले भी घटना फरवरी  में हो चुकी है। इसके बाद दूसरी घटना सोमवार को हो गई। घटना से आहत डॉक्टर गौरव मिश्रा और उनकी पत्नी स्वास्ति बाजपेई ने सीएमएस डॉक्टर बीबी पुष्कर को एक पत्र सौंपा। जिसमें या तो उनका इस्तीफा मंजूर करने की मांग की गई। इस घटना को लेकर डॉक्टरों में आक्रोश दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed