फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Locks lying in oxygen plant for eight hours

ऑक्सीजन प्लांट में आठ घंटे पड़े रहे ताले

Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Locks lying in oxygen plant for eight hours
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में लगे 24 ठेका (आउट सोर्स) कर्मियों का सेवा विस्तार न होने से ऑक्सीजन प्लांट में आठ घंटे ताले लगे रहे। पीकू वार्ड में भर्ती चार बच्चों को दवा देकर छुट्टी कर दी गई। दोपहर में वार्ड भी बंद कर दिया गया। शाम करीब चार बजे सेवा बहाली आदेश मिलने के बाद प्लांट और वार्ड के ताले खोले गए। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पीकू वार्ड में ठेका (आउट सोर्स) माध्यम से 24 स्टाफ नर्स, वार्ड ब्वॉय, एलटी और स्वीपर रखे गए थे। शासन ने 31 मई तक का सेवा विस्तार किया था। इससे एक जून की सुबह आठ बजे तक कर्मियों ने ड्यूटी की। इसके बाद ऑक्सीजन प्लांट में ताले डाल दिए गए। पीकू वार्ड में भी एक नियमित स्टाफ नर्स को छोड़ कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे भर्ती चार बच्चों की हालत में सुधार होने पर दवा देकर छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

एटा के गांव हीरापुर निवासी सर्वेश ने साढ़े तीन माह के बेटे चिराग को पांच दिन पहले भर्ती कराया था। सर्वेश की सास घुमना निवासी ऊषा किरन ने बताया कि बच्चे की हालत में सुधार है। डॉक्टर ने छुट्टी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे पीकू वार्ड में भी ताले डाल दिए गए। इसके बाद कई ठेका कर्मचारी सीएमओ दफ्तर पहुंचे। करीब एक बजे शासन का आदेश दिया गया। उसमें एक से 30 जून तक का सेवा विस्तार किया गया था। इसके बाद ड्यूटी कर्मचारी वार्ड में पहुंचे। शाम चार बजे वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट का ताला खोला गया।
सीएमएस डॉ. राजकुमार गुप्त ने बताया कि शासन स्तर से सेवा विस्तार होना था। आदेश कुछ देरी से मिला। किसी भी मरीज को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव ने बताया कि जिले में आउटसोर्स पर तैनात 168 कर्मचारियों की 30 जून तक के लिए सेवा विस्तार कर दिया गया है।
फर्श पर जच्चा-बच्चा को लेटा देख सीएमओ ने लगाई फटकार

कमालगंज। सीएचसी के फर्श पर जच्चा-बच्चा को लेटा देख प्रभारी सीएमओ ने स्टाफ नर्स की फटकार लगाई। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी समेत सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मातृ एवं बाल सुरक्षा कार्ड में नंबर लिखा न देख नाराजगी जताई।
प्रभारी सीएमओ डॉ. दलवीर सिंह बुधवार सुबह सवा दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शोभित कुमार, डॉ. तनुज अरोरा, बीपीएम ज्योति सिंह, अनूप कुमार, धर्मेंद्र कुमार, स्वाति यादव व डेंटल हाइजिनिस्ट सतेंद्र यादव अनुपस्थित मिले। इन सभी से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। प्रसूति कक्ष के वार्ड में भर्ती चार महिलाओं के एमसीबी कार्ड देखे तो तीन कार्ड में नंबर अंकित नहीं थे। उन्होंने स्टाफ नर्स निशा व पूजा की फटकार लगाई और नोटिस लगाने के निर्देश दिए।

क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी साधना व अहमदपुर देवरिया निवासी अनीता अपने नवजात बच्चे को लेकर फर्श पर लेटी थीं। यह देख प्रभारी सीएमओ ने स्टाफ नर्स की जमकर फटकार लगाई। स्टाफ नर्स ने बताया कि दोनों मरीजों की छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed