फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   LOCKED HOUDE BROKEN, BELONGINGS THEFT

बंद पड़े मकान का ताला तोड़ हजारों की चोरी

Wed, 22 Nov 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Wed, 22 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
LOCKED HOUDE BROKEN, BELONGINGS THEFT
man wih pistol in cctv camera - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़ चोर सोने-चांदी के जेवर और गृहस्थी का अन्य सामान ले गए। जाते समय चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित परिवारों को घटना की जानकारी हुई। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला खड़ियाई निवासी शशिकांत दुबे परिवार के साथ नोएडा में रहते है। शशिकांत का भतीजा देवेंद्र दुबे उर्फ अन्नू सभासद प्रत्याशी पद का दावेदार है। शशिकांत की पत्नी साधना देवी दो दिन पहले ही घर पर आई थी। मंगलवार की रात साधना भतीजे के मकान में सोने चली गई। रात किसी समय चोरों ने शशिकांत के मकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए। चोरों ने मकान में लगे नौ
विज्ञापन


ताले एक-एक कर तोड़ दिए। एक-एक कमरे को खोल कर वहां से बक्सों और अटैचियों को तोड़ने के साथ ही अलमारी को भी तोड़ दिया। चोरों ने अलमारी का लाकर तोड़ कर एक सोने की नाकफूल, पांच चांदी के सिक्के व जाते-जाते सिलेंडर चोरी कर ले गए। शशिकांत के मकान के सामने मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। माल समेट कर जाते समय चोर मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। जाते
विज्ञापन
विज्ञापन


समय चोरों के मुंह ढाके हुए थे। एक चोर के पास पिस्टल थी। वह हाथ में पकड़ कर चल रहा था। पिस्टल को खोल रहा था। इससे साफ जाहिर हो रहा था कि अगर घर पर कोई होता तो चोर वारदात को अंजाम दे सकते थे। दूसरा सिलेंडर लाद कर चल रहा था। बुधवार की सुबह अन्नू के पिता देवकांत दूध लेने जाते समय मकान का ताला खोला देखा तो वह अंदर पहुंचे। सामान बिखरा पकड़ा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर साधाना भी आ गई। देखते ही देखते ही वहां पर काफी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तिकोना चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने


जांच पड़ताल की। परिजनों ने तहरीर दी है। देवकांत का कहना था कि चोरों के हौसले बुलंद है। घर पर कोई होता तो वह कोई घटना भी कर सकते थे। लोगों ने पुलिस कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। थानाध्यक्ष का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed