{"_id":"5ea9bde28ebc3e9092148d88","slug":"lock-down-farrukhabad-news-knp5576728166","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंस ताख पर, पांच दुकानदार हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंस ताख पर, पांच दुकानदार हिरासत में
विज्ञापन
आरपी डिग्री कालेज कमालगंज में बने हॉल के जंगले से देखते डीएम। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। निर्धारित समय से पहले सुबह साढ़े पांच बजे से परचून, मेडिकल स्टोर, मोबाइल, कॉस्मेटिक, कपड़े की दुकानें खुलने लगती हैं। इन दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता है। इसके चलते बुधवार को पुलिस ने पांच दुकानदारों को हिरासत में ले लिया। खुदागंज के बैरियर को धता बता बाइक से फतेहगढ़ जा रहे कन्नौज के तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया।
कमालगंज में दुकानें खुलने का समय 7 से 9 बजे तक है। रेलवे रोड और मुख्य मार्ग पर परचून के साथ अन्य दुकानें भी खुलने लगती हैं। सब्जी मंडी में सामाजिक दूरी का पालन नहीं होता। दुकानदार बिना मास्क लगाए दुकानों पर बैठते हैं। बुधवार सुबह 8 बजे प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह, कस्बा इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने डंडा फटकार कर लोगों को घर भेजा। दुकानों को बंद कराया।
ग्रामीण बैंक के पास एक मार्केट में दुकानों पर भीड़ देख पुलिस ने पांच दुकानदारों को हिरासत में लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बाइक से जा रहे तीन युवकों को रोक लिया। युवकों ने बताया वे कन्नौज के जलालाबाद निवासी हैं। फर्रुखाबाद में जल निगम में काम करते हैं। पास देखने के बाद दो लोगों को जाने दिया। एक को उतरवा दिया।

कमालगंज कसबा के मुख्य मार्ग पर लगी भीड़ और खुली दुकानें। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन