{"_id":"60e9d72e8ebc3ec23565ed72","slug":"lineman-got-electric-shock-fallen-from-pole-farrukhabad-news-knp6394232173","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से पोल से गिरकर लाइनमैन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बिजली लाइन सही करते वक्त करंट लगने से संविदा लाइनमैन पोल से गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वार्ड में हालत बिगड़ी, तो बुलाने पर भी कोई स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा। इस पर साथी निजी अस्पताल ले गए। जेई अमित शर्मा ने बताया कि निजी अस्पताल में भी मना करने पर सैफई में भर्ती कराया गया है।
मोहल्ला मेमेरान निवासी नवीन राजपूत (30) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन है। शनिवार सुबह करीब आठ बजे वह खंभे पर चढ़कर बिजली सही कर रहा था। तभी करंट लगने से खंभे से नीचे आ गिरा। उसके गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पहुंचे विभाग के लोगों ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद
उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हालत बिगड़ने पर बिजली कर्मियों के कहने पर भी न तो डॉक्टर और न कोई कर्मचारी देखने गया। इसी दौरान उसे रेफर कर दिया गया। इलाज में लापरवाही से गुस्साए बिजली कर्मी अस्पताल के स्ट्रेचर से ही निजी अस्पताल ले गए। वहां एक्सरे कराया गया। रीढ़ की हड्डी में चोटें होने से उसे चिकित्सक ने बाहर ले जाने की सलाह दे दी। जेई अमित शर्मा ने बताया कि लाइनमैन के कमर से नीचे काफी दिक्कत थी। सैफई में इलाज चल रहा है।