फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lightning in 300 villages caused by rain and strong wind

बारिश और तेज हवा से 33 केवी में फाल्ट, चार उपकेंद्र ठप

Tue, 23 Jun 2020 09:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Lightning in 300 villages caused by rain and strong wind
बारिश और तेज हवा ने उड़ाई 300 गांवों की बिजली
विज्ञापन

अमृतपुर। मंगलवार शाम बारिश और तेज हवा से 300 गांवों की बिजली गुल हो गई। 33 केवी की लाइन में फाल्ट आने से गंगापार के चारों विद्युत उपकेंद्र ठप हो गए। बिजली के पांच पोल गिर गए।
शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। अमृतपुर उपकेंद्र के लीलापुर फीडर की 11 केवी लाइन के पांच पोल गिर गए। इससे फीडर बंद हो गया। कुछ देर बाद 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से अमृतपुर, सलेमपुर, राजेपुर और तहसील विद्युत उपकेंद्र ठप हो गया। इससे तीन सौ गांवों की बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन

जानकारी निगम के अफसरों को दी गई। बारिश बंद होने और हवा थमने के बाद 33 केवी लाइन के फाल्ट को खोजने को कर्मचारी लगाए गए। एसडीओ विनोद कनौजिया ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराकर बिजली चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस एमवीए ट्रांसफार्मर में कमी से गांवों में बिजली संकट
फर्रुखाबाद। जहानगंज विद्युत उपकेंद्र के दस एमवीए ट्रांसफार्मर का तेल खराब हो गया है। इससे ट्रांसफार्मर लोड नहीं उठा पा रहा है। क्षेत्र के गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया है।

जहानगंज विद्युत उपकेंद्र पर एक दस व दूसरा आठ एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। दस एमवीए का ट्रांसफार्मर तीन दिन पूर्व खराब हो गया।
टेस्टिंग में वह ठीक निकला, लेकिन उसका तेल खराब हो गया है। विभाग में फिल्टर मशीन न होने से ट्रांसफार्मर बंद पड़ा है। इससे करीब साठ गांवों में बिजली संकट है। एसडीओ रघुनाथ तित्तल ने बताया कि दूसरे आठ एमवीए ट्रांसफार्मर से रोस्टर के अनुसार बिजली दी जा रही है। जल्द दस एमवीए का ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed