फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lightning gully filled with rain, rain

आंधी, बारिश से जिले भर की बिजली गुल

Mon, 30 Apr 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lightning gully filled with rain, rain
falled electric pole - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आंधी के साथ बारिश होने से कई जगह बिजली के पोल और तार टूट गए। फाल्टों के चलते शहरी व ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शहरी क्षेत्र की आपूर्ति सोमवार देर शाम तक बहाल हो गई, लेकिन ग्रामीण इलाकों की बिजली ठप रही। एक्सईएन ने बताया कि लाइनमैन की टीम फाल्ट दुरुस्त करने में लगी है। उन्होंने रात दस बजे तक आपूर्ति व्यवस्था बहाल होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

सोमवार रात में आई आंधी और बारिश से पोल गिरने व फाल्ट से सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई। जसमई गांव में बिजली का पोल टूट कर मकान पर जाकर टिक गया। इससे जसमई की 33 हजार व 11 हजार लाइन में आए फाल्ट से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र को उपकेेंद्र से होने वाली आपूर्ति बंद हो गई। शहर क्षेत्र के फतेहगढ़, लकूला, ठंडी सड़क, कुटरा विद्युत उपकेंद्र की 33 हजार व 11 हजार लाइन में फाल्ट आ गए। इससे रात में पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। कुछ उपकेंद्रों के फाल्टों को ठीक कर आपूर्ति शुरू कर दी गई, लेकिन कुछ उपकेंद्र ठप बने रहे। सोमवार सुबह हुई बारिश से दोबारा आए फाल्ट से शहरी क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। जो शाम तक बहाल हो सकी। शमसाबाद, हजियापुर, कमालगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर, अमृतपुर, कंपिल, नवाबगंज, व कायमगंज क्षेत्र में कई जगह तार और पोल टूटने के कारण ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति रविवार की रात से गुल हो गई। फाल्ट खोज कर कर्मचारियों ने ठीक किया तो सामवार सुबह बारिश होने पर दोबारा आए फाल्ट से ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। दिन में फाल्ट को खोज कर ठीक करने का काम चलता। इस कारण देर शाम तक ग्रामीण इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed