फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Life partner added 36 in a pandal

एक पंडाल में जीवन साथी ने 36 जोड़े

Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Life partner added 36 in a pandal
लीड पेज 04.....
विज्ञापन

फोटो- 6, और 8
एक पंडाल में जीवनसाथी बने 36 जोड़े
30 ने फेरे, चार ने शपथ ली और दो ने कहा कुबूल है
संवाद न्यूज एजेंसी
कमालगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 36 जोड़े सोमवार को जीवन साथी बने। 30 ने अग्नि के फेरे लिए, दो जोड़ों ने निकाह पढ़ा और चार को बौद्ध परंपरा के अनुसार शपथ दिलाई गई।
बालिका डिग्री कालेज में भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलन किया। आचार्यों ने अपमान करो मत नारी का, नारी की महिमा जानो गीत गाया। इसके बाद 30 जोड़े मंडप में पहुंचे। आचार्यों ने यज्ञवेदी के सामने विवाह कराया। चार जोड़ों को बौद्ध भिक्षुओं ने भावी जीवन के लिए पांच-पांच शपथ दिलाईं। कमरों में दो मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया।
विज्ञापन

सीडीओ एम. अरून्मोली, ब्लाक प्रमुख शकुंतला राजपूत, ब्लाक प्रमुख पति शीलचंद्र राजपूत, बीडीओ राजेश बघेल, भाजपा जिला महामंत्री फतेहचंद्र वर्मा ने दुल्हनों को मंगल सूत्र, बिछिया, पायल आदि भेंट कीं। समाज कल्याण अधिकारी, एडीओ निरंजन त्रिवेदी, शैलेंद्र त्रिपाठी, आलोक दुबे, विजय राठौर, प्रदीप सिंह, गोपाल पालीवाल, डॉ. देवदत्त, पप्पू हलवाई, हिना दवे मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लड़की को मिले 35 हजार रुपये
प्रत्येक जोड़े के विवाह के लिए 51 हजार रुपये का बजट मिला। 35 हजार रुपये लड़की के खाते में भेजे गए और दस हजार के उपहार दिए गए। छह हजार समारोह के आयोजन पर खर्च हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed