{"_id":"63e1607206d9d865d953b2f1","slug":"life-lost-due-to-wrong-operation-demand-for-action-on-doctor-farrukhabad-news-knp742174346-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गलत आपरेशन से गई जान, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गलत आपरेशन से गई जान, डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मसेनी के निकट स्थित निजी अस्पताल में गलत आपरेशन से किशोर की जान चली गई। पीड़ित पिता ने सोमवार को वित्त मंत्री से शिकायत कर डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग की। सीएमओ ने उसे अस्पताल की जांच कराने का भरोसा दिया है।
जनपद शाहजहांपुर के गांव परौर निवासी प्रमोद कुमार ने वित्त मंत्री व सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा कि उनके 16 वर्षीय पुत्र पिंटू के 11 नवंबर 2022 को पेट में दर्द होने पर मसेनी चौराहा स्थित निजी अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने गुर्दे में पथरी बताई और 30 हजार रुपये लेकर 12 नवंबर को आपरेशन कर दिया। इसके बाद बेटे को पेशाब आना बंद हो गया और पेट में दर्द बढ़ गया।
16 नवंबर को डॉक्टर ने इलाज से मना कर रेफर कर दिया। बरेली में दिखाने पर डॉक्टर ने बताया कि गलत आपरेशन से किडनी में इन्फेक्शन फैल गया है। इससे भर्ती करने से कोई फायदा नहीं है। अन्य अस्पतालों ने भी इलाज करने से मना कर दिया। 17 नवंबर को पुत्र की मौत हो गई। प्रमोद ने डॉक्टर की डिग्री, ओटी, अस्पताल की वीडियोक्लिप की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने उसे जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।