फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lieutenant Colonel of Rajput Regiment committed suicide wearing uniform

Farrukhabad News: राजपूत रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल ने वर्दी पहनकर जान दी

Tue, 19 Nov 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Lieutenant Colonel of Rajput Regiment committed suicide wearing uniform
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट के सरकारी आवास में लेफ्टिनेंट कर्नल का शव वर्दी पहने फंदे पर लटका मिला। नेमप्लेट भी लगी थी, जूते-मोजे भी पहन रखे थे। सैन्य अधिकारियों ने ही पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम में छह-सात घंटे पहले फंदा लगाने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। परिवार वाले भी इस मामले में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वहीं, पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के जबल जमरोट के रहने वाले व हाल निवासी कैंट ऑफिसर्स लिविंग क्षेत्र के आवास संख्या ईडब्लूटी 4/2 निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल (59) का शव सोमवार सुबह सरकारी आवास पर पंखे से बंधी रस्सी के सहारे फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

काफी देर तक वह आवास से बाहर नहीं निकले तो फाॅलोवर वह पहुंचा। खिड़की से देखा गया तो देशाराज का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। मेजर नरेश चंद्र द्विवेदी की तहरीर पर फतेहगढ़ कोतवाली में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय, फतेहगढ़ कोतवाल गाेविंद हरि वर्मा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस ने जांच कर शव को नीचे उतारा। सूचना परिजनों को दी गई।
पोस्टमार्टम हाउस में बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी और जवान मौजूद रहे। पिता की मौत की सूचना पर पुत्र आयुष राजपूत मौके पर पहुंचे। हालांकि पूरे मामले में वह भी कुछ भी बताने असमर्थता जातते रहे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार ले. कर्नल की मौत छह से सात घंटा पूर्व फंदा लगने से दम घुटने के कारण हुई। सीओ सिटी ऐश्वर्य उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

साइड स्टोरी
पापा से फोन पर हुई थी बात, बोले सबका ख्याल रखना....

- शिमला में रहता है ले. कर्नल परिवार, लॉ की पढ़ाई कर रहा बेटा
- परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और दो बेटियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। राजपूत रेजिमेंट सेंटर के रिकॉर्ड कार्यालय में कार्यरत सीआरओ ले. कर्नल देशराज कौंडल का परिवार हिमाचल के शिमला में रहता है। पढ़ाई के लिए पत्नी बच्चों के साथ रहती है। बेटे को फोन पर पिता ने सबका ध्यान रखने की बात कही। तब यह नहीं पता था कि पापा ऐसा कुछ कर लेंगे।
ले. कर्नल देशराज कौंडल का शव सरकारी आवास में सोमवार सुबह फंदे पर लटका मिला। दी। जानकारी पर पहुंचे पुत्र आयुष ने बताया कि वह लोग पापा के पास पिछले महीने आए थे। कुछ दिन रुक कर वापस गए थे। आयुष ने बताया कि रविवार शाम को पापा से बात हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने अकस्मात सभी का ध्यान रखने की बात कही। वह ऐसी बात कभी नहीं करते थे। जब ऐसी बात करने का कारण पूछा तो वह टाल गए। उसे क्या पता था कि पापा ऐसा कुछ करने वाले हैं।
इनसेट

चाय देने गए फॉलोवर ने दी सूचना
आरआरसी में तैनात सीनियर रिकॉर्ड ऑफिसर ले. कर्नल देशराज कौंडल का शव उनके फॉलोवर ने सरकारी आवास के कमरे में फंदे पर लटका देखा। फॉलोवर वहां सुबह की चाय देने गया था। उसी ने सैन्य अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी।

इनसेट
पोस्टमार्टम के बाद हरिद्वार ले गए शव


घटना के बाद सैन्य महकमे में अधिकारी और जवान सन्न रह गए। अप्रत्याशित घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम पूरा हो सका। सैन्य अधिकारी निजी एंबुलेंस से ले. कर्नल के शव को मिलिट्री अस्पताल तक ले गए। वहां से पुत्र आयुष और कुछ जवानों के साथ हरिद्वार के लिए रवाना कर दिया। बताया कि अंत्येष्टि कार्यक्रम हरिद्वार में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed