फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Let encroachment trader then bang: Kanchhal

व्यापारी अतिक्रमण करें तो पटक कर मारें : कंछल

Mon, 16 May 2016 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद Updated Mon, 16 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 Let encroachment trader then bang: Kanchhal
व्यापारी सम्मेलन में बोलते राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल। - फोटो : अमर उजाला
जिला व्यापार मंडल (कंछल गुट) की ओर से आयोजित व्यापारी सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल के समक्ष अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुद्दा छाया रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर पुलिस अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों को परेशान करती है तो व्यापार मंडल इसका मुंहतोड़ जवाब दे। लेकिन अगर व्यापारी खुद अतिक्रमण करते पाए जाएं तो उन्हें पटक कर मारा जाए। इसमें व्यापार मंडल कोई सहयोग नहीं करेगा। पुलिस अधीक्षक ने दुकानों की सुरक्षा के लिए निजी चौकीदार रखने की बात कही।
विज्ञापन


रविवार को रेलवे रोड स्थित मोहन पैलेस में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल का स्वागत जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी, नगर अध्यक्ष मनोज मिश्र, मनोज कौशल आदि ने चांदी का मुकुट पहना और माल्यार्पण कर किया। इस दौरान हर व्यापारी ने अतिक्रमण हटाओ अभियान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अभियान के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न होता है।
विज्ञापन


यह बात सुनकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि अगर जिला प्रशासन अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर मनमानी करे तो व्यापार मंडल इसका कड़ा विरोध करे। मगर यदि व्यापारी अतिक्रमण करे तो उसे पटक कर मारा जाए। ऐसे व्यापारियों का व्यापार मंडल साथ न दे। जिलाध्यक्ष इस्लाम चौधरी ने कहा कि फुटपाथी दुकानदारों को जिला प्रशासन जगह उपलब्ध कराए। प्रांतीय उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव कल्लू ने कहा कि पुलिस ईमानदारी से कार्य करे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस न हो तो व्यापारी दुकान पर नहीं बैठ सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक्साइज ड्यूटी की कड़े शब्दों में निंदा की। साथ ही कहा कि जीएसटी कानून लागू किया जाए। फर्रुखाबाद में नए उद्योग लगाए जाने के लिए व्यापारी प्रस्ताव दें। वह मुख्यमंत्री से मिलकर नए उद्योग जिले में लगवाने का प्रयास करेंगे। शहर में पार्किंग की व्यवस्था कराई जाए। दुकानों के बाहर खड़ी होने वाली साइकिलों और बाइकों का चालान पुलिस न करे। सैंपलिंग भरने के दौरान अफसर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को साथ लें। अगर अफसर ऐसा न करें तो उन्हें व्यापारी खदेड़ दें।


एसपी राजेशकृष्ण ने कहा कि व्यापारी दुकानों के आगे अतिक्रमण न करें। अगर अतिक्रमण मिला तो दुकानदारों से 200 रुपये और ठेली वालों से 50 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इस दौरान सतीशचंद्र को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन मनोज कौशल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री अनुपम अग्रवाल, संजय गुप्ता, बुलाक मजी मिश्र, किशनकन्हैया, आरिफ, संजीव गुप्ता, संजय वर्मा, अमित सेठ, पुन्नी शुक्ल, संजय गर्ग, रामनिवास गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed