{"_id":"5d934a508ebc3e93c95f2132","slug":"lekhpal-farrukhabad-news-knp516967328","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड की गलत पैमाइश व विरासत दर्ज न होने में लेखपाल नपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड की गलत पैमाइश व विरासत दर्ज न होने में लेखपाल नपा
विज्ञापन
अमृतपुर तहसील में समस्याएं सुनती डीएम, एसपी व सीडीओ। अमर उजाला
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्ण समाधान दिवस में चकरोडों पर कब्जे की सर्वाधिक शिकायतें आने से जिलाधिकारी ने एसडीएम से नाराजगी जताई। उन्होंने नगला हूसा के लेखपाल का तत्काल स्थानांतरण कर कार्रवाई के आदेश दिए। बीडीओ को चकरोडों पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए हैं। कुल आए 190 प्रार्थनापत्रों में 20 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें चकरोड पर अवैध कब्जे व विरासत दर्ज न होने की अधिक शिकायतें आने पर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया।
उन्होंने एसडीएम बृजेंद्र कुमार की क्लास लगाते हुए कहा कि लेखपालों से चकरोड की नाप कराकर कब्जा हटवाया जाए। बीडीओ नजमा सिद्दीकी को चकरोडों पर मिट्टी डलवाने के आदेश दिए। गांव नगला हूसा निवासी भैयालाल ने प्रार्थनापत्र दिया कि लेखपाल ने चकरोड की नाप गलत तरीके से कर दी है।
विज्ञापन
इससे दोबारा नाप कराई जाए। डीएम ने नगला हूसा के लेखपाल प्रमोद कुमार शुक्ला को तलब कर पूछताछ की। लेखपाल ने बताया कि चकरोड की पैमाइश की गई है। नक्शे में भैयालाल का खेत गलत है।
इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम से लेखपाल को स्थानांतरित कर कार्रवाई के आदेश दिए। राजपुर की समुरन बेगम ने गैस कनेक्शन दिलवाए जाने की मांग की। वहीं रामपुर जोगराजपुर निवासी कौशल किशोर, जयपाल, महेश, प्रकाश चंद आदि ने कोटेदार द्वारा दो माह से राशन न देने की शिकायत की।
अमृतपुर निवासी जय नारायण ने चकरोड से अवैध कब्जा हटाने की मांग की है। गांव करनपुर दत्त निवासी सरस्वती पत्नी स्व.राजेंद्र ने शिकायत की कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के बैंक मित्र ने हेराफेरी कर उनके खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। इस पर थानाध्यक्ष को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कुड़री सारंगपुर निवासी सुखदेवी व आशाराम ने बताया कि फर्जी तरीके से बैंक आफ बड़ौदा अमेठी जदीद से उनकी कृषि भूमि को बंधक कर ऋण धनराशि निकाल ली गई।
इस पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को तत्काल जांच कर संबंधित के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जनपद शाहजहांपुर के कस्बा जलालाबाद निवासी धर्मेंद्र कुमार ने शिकायत की कि बालू ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली की जा रही है।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। एसपी डा. अनिल कुमार मिश्रा, सीडीओ डा. राजेंद्र पैंसिया, सीएमओ डा. चंद्रशेखर, डीपीआरओ अमित कुमार त्यागी, खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र जौहर, डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला, डीएफओ पीके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।