फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lekhpal exam left more than half the test

आधे से ज्यादा ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 08 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 08 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal exam left more than half the test

फर्रुखाबाद। जिले में रविवार को 41 केंद्रों पर हुई चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 16999 में से 5873 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान अफसरों ने केंद्रों का निरीक्षण किया। शांतिपूर्ण परीक्षा होने के बाद कापियों को सील कर आयोग भेज दी गईं।

विज्ञापन


रविवार को परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लाइन लगाकर चेकिंग करने के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र के अंदर पेश दिया गया। मोबाइल व अन्य उपकरणों को गेट पर जमा कराया गया। दो घंटे की परीक्षा में 160 अंक के सवाल थे।
विज्ञापन


शहर के केआर रस्तोगी इंटर कालेज, कृष्ण बालिका इंटर कालेज, क्रिश्चियन इंटर कालेज, जनता राष्ट्रीय इंटर कालेज, एनएकेपी पीजी कालेज, एनएकेपी इंटर कालेज, पंडित दुर्गा प्रसाद बद्री प्रसाद हायर सेकेंड्री स्कूल, पीडी महिला डिग्री कालेज, बद्री विशाल कालेज, भारतीय पाठशाला इंटर कालेज समेत शहर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा कराए जाने को छापेमारी करने के लिए अधिकृत किए गए अफसरों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमालगंज क्षेत्र में आरपी इंटर कालेज, फिरोजगांधी जनता इंटर कालेज, रामबेटी डिग्री कालेज, आरपी पीजी कालेज, गंगादेवी इंटर कालेज समेत अन्य केेंद्रों का अफसरों ने परीक्षा के दौरान जायजा लिया। एसओसी रामकिशोर ने बताया कि चकबंदी लेखपाल भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों की उपस्थिति बहुत कम रही। परीक्षा कापियों को सील कर आयोग भेज दिया गया है। परीक्षा संपन्न होने के बाद वापस जाने के लिए रोडवेज व ट्रेनों में चढ़ने के लिए मारामारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed