फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   leftinent

पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टीनेंट बने अनुभव

Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
leftinent
फर्रुखाबाद। जिले के एक युवा ने सेना में लेफ्टीनेंट बनकर नाम रोशन किया है। युवक को दो चाचा पहले से ही सेना में रहकर देश की सेवा में लगे हैं।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव बेला सराय गजा निवासी मनोज मिश्रा दोषपुर प्राइमरी स्कूल में शिक्षक हैं। उनके पुत्र अनुभव मिश्रा ने 2019 में सीडीएस (कंबाइंड डिफेंस सर्विस) की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वह एक साल की ट्रेनिंग कर रहे थे। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफीसर ट्रेनिंग एकेडमी में पासिंग आउट परेड के बाद अनुभव ने सेना में लेफ्टीनेंट का पद संभाल लिया।

अनुभव के चाचा अनिल मिश्र और विमल मिश्र सेना में तैनात हैं। पिता मनोज मिश्रा ने बताया कि अनुभव शुरू से ही प्रतिभाशाली छात्र रहा है। उसका पहले एसबीआई प्रयागराज जोन में प्रोवीजनरी ऑफीसर के पद पर तैनाती हुई थी। सीडीएस परीक्षा के बाद फिर मध्य प्रदेश के शहडोल में यूको बैंक में चयन हो गया था। सीडीएस में अच्छी रैंक के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। मनोज मिश्रा ने बताया कि कोरोना के चलते पासिंग आउट में परिजनों को नहीं बुलाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed