फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Leakage is being disrupted supplies

लीकेज होने से आपूर्ति रही बाधित

Thu, 17 Dec 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Thu, 17 Dec 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Leakage is being disrupted supplies

फर्रुखाबाद। पटेल पार्क में बनी पानी की टंकी का बेंड लीकेज होने से दो दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लेवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। गुरुवार दोपहर नगर पालिका से आए कर्मचारियों ने बेंड ठीक कर आपूर्ति चालू की। इसके बाद बेंड फिर लीकेज हो गया। पालिका कर्मचारियों का कहना था कि दोबारा बेंड ठीक कर रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक कार्य चल रहा था।

विज्ञापन


पटेल पार्क में लगी टंकी से मोहल्ला पलरिया, चिलपुरा, दिलावरजंग, नुनहाई कटरा और पल्ला समेत करीब आधा दर्जन से ज्यादा मोहल्लों को पेयजल आपूर्ति होती है। दो दिन से इस टंकी के पाइप लाइन का बेंड खराब होने से पेयजल आपूर्ति ठप चल रही है।
विज्ञापन


इसके चलते मोहल्लेवासियों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंपों पर लाइनें लगाकर लोग पानी भरने को मजबूर हैं। पलरिया के रहने वाले रामकिशन, सुनील कुमार, भूरा, आदेश, पन्नू, मुरारीलाल, मिजाजी सिंह, रामकुमार और राहुल कुमार आदि मोहल्लेवासियों का कहना है कि दो दिन से पानी नहीं आ रहा है। जानकारी करने पर पता चला कि टंकी की पाइप लाइन का बेंड लीकेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को नगर पालिका की ओर से ठेके पर भेजे गए कर्मचारियों ने लीकेज बेंड को ठीक कर जब पेयजल आपूर्ति चालू की तो बेंड फिर लीकेज होने लगा। इस पर कर्मचारियों ने फिर से बेंड को ठीक करना शुरू किया। दोपहर बाद कर्मचारियों ने बेंड ठीक कर पेयजल आपूर्ति चालू कर दी। नगर पालिका के फरहत अली ने बताया कि पटेल पार्क में लगी टंकी जलकल विभाग ने अभी हैंडओवर नहीं की है। कोई भी दिक्कत आने पर ठेके पर कार्य कराया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed