फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Leader for sells

नेता बिकते हैं बोलो खरीदोगे

Fri, 22 Jan 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद। Updated Fri, 22 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्लाक प्रमुख बनने के लिए जिले में छिड़ी सियासी जंग छिड़ गई है। अब बीडीसी सदस्यों पर नजर रखी जा रही है। ब्लाक प्रमुखी के तमाम दावेदार अपने गुर्गों से सदस्यों की खरी फरोख्त करा रहे हैं। यहां तक की उनकी ऊंची बोली लगाई जा रही है।  
विज्ञापन


जिले की कमालगंज, मोहम्मदाबाद, नवाबगंज, शमसाबाद, कायमगंज, राजेपुर और बढ़पुर में ब्लाक प्रमुख बनने के लिए दावेदार टिकट के लिए जोरआजमाइश कर रहे हैं। सपा, भाजपा और बसपा, कांग्रेस ने अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। तमाम दावेदार अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। विकास खंड कमालगंज में प्रत्याशियों ने बीडीसी सदस्य के दाम दोगुने कर दिए हैं।
विज्ञापन


एक प्रत्याशी कुछ प्रत्याशियों को पचास-पचास हजार रुपये के हिसाब से बांट चुका है, जबकि दूसरा प्रत्याशी एक लाख की बोली लगा रहा है। मोहम्मदाबाद विकास खंड में प्रत्याशियों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी प्रत्याशी के गायब होने की सूचना न तो जिला मुख्यालय पर दी गई है और न ही किसी गांव में इस तरह की चर्चा सुनने में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल साम, दाम, दंड, भेद की नीति से हर प्रत्याशी राजनीति की चौसर पर सियासी गोटियां बिछा रहा है। साम, दाम और दंड, भेद की नीति चलकर चुनाव जीत लेना चाहता है। सभी विकास खंडों में घमासान तेज हो गया है। अभी तक सपा से टिकट लेने के लिए दावेदार ज्यादा हैं। उनको लगता है कि पार्टी का टिकट मिल गया तो उनकी जीत भी आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed