फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Lawyers front against Lekpals

वकीलों का लेखपालों के खिलाफ मोर्चा

Fri, 15 May 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Fri, 15 May 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
Lawyers front against Lekpals
वकीलों ने लेखपालों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इन्होंने लेखपालों पर
विज्ञापन
फसली मुआवजा वितरण में अपात्रों को चेक दिए जाने का आरोप लगाया है। इन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं वकीलों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लेखपाल शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। बार एसोसिएशन ने ऐसे किसानों को आमंत्रित किया है जिन्हें मुआवजा नहीं दिया

गया है या लेखपालों ने  उनका सर्वे ही नहीं किया। ऐसे किसानों की लड़ाई नि:शुल्क लड़ने का ऐलान बार एसोसिएशन ने किया है। वकीलों व लेखपालों के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। लेखपाल आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी की मांग कर हड़ताल पर बैठे हैं। बार एसोसिएशन ने भी वकीलों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मवीर रस्तोगी, सचिव

सतेंद्र सिंह गंगवार शुक्रवार को एसडीएम को ज्ञापन दिया है। इसमें बेमौसम बारिश से तबाह हुए किसानों को मुआवजा वितरण में लेखपालों पर दलालों की साठगांठ से अपात्रों को लाभ दिए जाने का आरोप लगाया है। इन्होंने कहा कि जिन अपात्रों को लेखपालों ने चेक दिए हैं,  उनकी जांच कराकर कारवाई कर पात्रों को लाभ दिया जाए। उन्होंने ऐलान किया कि ऐसे किसानों

की मदद बार एसोसिएशन नि:शुल्क करेगी। इसके जरिए लेखपालों के कारनामों को बेनकाब किया जाएगा।  वकीलों की मांग पर एसडीएम बीडी वर्मा ने उन्हें जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे मामले आडिट में पकड़े जाने पर

संबंधित लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अचरिया बाकरपुर और चंदुइया गांव से इस प्रकार की शिकायतें आने पर वहां चेक वितरण नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed