फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Late arrival of trains resembled nervousness

ट्रेनों के लेट आने से मची अफरातफरी

Sat, 09 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद Updated Sat, 09 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Late arrival of trains resembled nervousness

फर्रुखाबाद। कोहरे से लंबी रूट की कई ट्रेनों के लेट होने से शनिवार को फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में अफरातफरी मची रही। कई यात्री मजबूरी में टिकट वापस करने को मजबूर हुए। भीड़ ज्यादा होने से बोगी में चढ़ने को लेकर भी धक्कामुक्की हुई। स्टेशन मास्टर का कहना है कि रविवार को कानपुर-आनंदबिहार और गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेनें लेट हो सकती हैं।

विज्ञापन


कोहरे से सुबह 7.45 बजे आने वाली कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस दोपहर करीब 2.15 बजे आई। इसी तरह दोपहर 12.20 बजे आने वाली टाटा छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस दोपहर 2.20 बजे आई। कानपुर से कासगंज जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन पर आने का समय दोपहर 2.20 बजे है। यह ट्रेन भी करीब 3 बजे रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1.15 बजे के बजाए 2.30 बजे आई। ट्रेनों के लेट होने के चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस के यात्रियों को करनी  पड़ी। इस ट्रेन के यात्रियों को करीब साढ़े छह घंटे तक रेलवे स्टेशन पर ही बैठना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेट हुईं कामाख्या-जयपुर और टाटा छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस जैसे ही प्लेटफार्म संख्या 2 व 3 पर पहुंचीं तो बोगी पर चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्कामुक्की भी हुई। शहर के मोहल्ला हाता मंगल खां के रहने वाले परवेज ने बताया कि वह जयपुर में जरदोजी का काम करने के लिए कामाख्या-जयपुर एक्सप्रेस से जा रहे थे। ट्रेन लेट आने के चलते उन्होंने मजबूरी में टिकट वापस की। अब वह अगले सप्ताह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed