फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Land mafia declared in fake will of enemy property

शत्रु संपत्ति की फर्जी वसीयत कराने में भूमाफिया घोषित, रिपोर्ट के आदेश

Sun, 26 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Land mafia declared in fake will of enemy property
शत्रु संपत्ति की फर्जी वसीयत कराने में भूमाफिया घोषित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। देश बंटवारे के समय संपत्ति छोड़कर पाकिस्तान गए परिवार की 11.98 एकड़ भूमि की फर्जी वसीयत कराने वाले को डीएम ने भूमाफिया घोषित कर दिया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के आदेेश एसडीएम कायमगंज को दिए है।
कायमगंज तहसील क्षेत्र के गांव बहलोलपुर परगना कंपिल निवासी अमीरबानो बेगम बंटवारे के दौरान 1947 में परिवार समेत पाकिस्तान चली गई थी। उनकी करीब 11.98 एकड़ भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया था। बहलोलपुर निवासी खुशनवाज खां पुत्र सादिक नवाज खां ने फर्जी अभिलेख तैयार कर इसकी वसीयत अपने नाम करा ली थी।
विज्ञापन

इसकी शिकायत कायमगंज के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा निवासी अली वारिश ने आईजीआरएस पर 22 जून 2020 को की थी। इसकी जांच कराई गई। शिकायत सही पाए जाने पर डीएम मानवेंद्र सिंह ने खुशनवाज खां को दो करोड़ की संपत्ति फर्जी तरीके से अर्जित करने में भूमाफिया घोषित किया है। उन्होंने एसडीएम कायमगंज को भूमाफिया के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed